Header Ads Widget

विदर्भ चेंबर के रैपिड एंटीजन जाच उपक्रम को नागरिकवर्ग का भारी प्रतिसाद

विदर्भ चेंबर के रैपिड एंटीजन जाच उपक्रम को नागरिकवर्ग का भारी प्रतिसाद
अकोला-व्यापार,उद्योग सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्था विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स अँड इंड्रस्ट्रिज की ओरसे हाल ही मे चेंबर के श्रावगी टॉवर स्थित सभागृह मे  कोविड महामारी को रोकने हेतु प्रारम्भ हुई रैपिड एंटीजन जाच को उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा हैं.प्रशासन के निर्देश से जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर एव उपविभागीय अधिकारी निलेश अपार के मार्गदर्शन मे यह जाच प्रारंभ होकर स्वाब के नमूने इकठ्ठा किये  जा रहे है.महानगर का मध्यवर्ती स्थान होने से एव मास्क, सेनिटायझर,नियमो का पालन करते हुयें
 यहा महीला,पुरुषो की सामाजिक अंतर निभाते भीड हो रही हैं. अबतक यहापर दो हजार सात सौ से ज्यादा नागरिक वर्ग ने इस जाच का लाभ लिया.विदर्भ चेंबर के अध्यक्ष नितीन खंडेलवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता,प्रकल्प प्रमुख राहुल गोयनका,आनंद चांडक,कमल खंडेलवाल,सुधीर रांदड आदीं ने साकार किए इस उपक्रम में उपविभागीय अधिकारी अपार नित्य हाजरी लगाकर कोविड जांच का जायजा ले रहे है.नागरिक वर्ग ने अपनी एंटीजन जांच हेतु आवश्यक कागजात अथवा आधार कार्ड लेकर इस जांच का लाभ लेने का आवाहन विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स अँड इंड्रस्ट्रिज एव सलग्न संस्थाओ के पदाधिकारियोंने किया है. 


Post a Comment

0 Comments

close