गायत्री बालिकाश्रम की चार बालिकाऔ का स्वीकारा गया पालकत्व
अकोला-जिले में अनाथ व् बेसहारा बालिकाओ के उत्कर्ष एवं संगोपन में कार्यरत स्थानीय मलकपुर परिसर स्थित गायत्री बालिकाश्रम की चार बालिकाओ का पालकत्व लेकर उनके वर्षभर के संगोपन की जिम्मेदारी ली गयी.
सामाजिक कार्य में अग्रेसर इनरव्हील क्लब अकोला की चार महिलाओ ने यह दायित्व स्विकारकर समाज के सामने नयी मिसाल खड़ी की है.
इनरव्हील क्लब अकोला की समीना नजमी,नीता पंड्या,वैशाली धारीवाल,एवं संगीता घोडगांवकर ने गायत्री बालिकाश्रम में भेट देकर वहा पल रही चार कन्याओ को वर्षभर के लिए संगोपन हेतु लेकर उनका पालकत्व स्वीकार किया.इस पालकत्व स्वीकार कार्यक्रम में गायत्री बालिकाश्रम के अध्यक्ष दादा पंत,उत्कर्ष शिशुगृह के अध्यक्ष विजय जानी,कोषाध्यक्ष हेमंत चौधरी,विश्वस्त राहुल महाशब्दे आदी उपस्थित थे.जानी ने उपस्थित महिला पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें पालकत्व की जिम्मेदारियों से अवगत किया.अनाथ एवं निराधार बालिकाए एवं बालको के संगोपन एवं पुनर्वसन हेतु कार्यरत संस्था के सिमित एवं स्थायी पालकत्व के लिए समाज आगे आकर संस्था को सहयोग करे.एवं अपने पारिवारिक उत्सव,मंगल प्रसंग,अनुष्ठान बालगृह के बालको के साथ मनाकर .'बच्चे का अधिकार ,प्रेम ,स्नेह और परिवार 'का संकल्प साकार करने का आवाहन किया.सञ्चालन एवं आभार गायत्री बालिकाश्रम की संचालिका मीरा जोशी ने किया.इस अवसरपर इनरव्हील क्लब अकोला की भारती शेंडे,संगीता गांगुर्डे,नीलिमा ठाकरे एवं दोनों संस्था के सचिव गणेश कालकर,अश्विनी सूजदेकर, स्नेहा चिंचोलकर,राहुल वैराले,वैशाली भटकर,मंगेश दीक्षित ,सुधाकर गीते आदी उपस्थित थे.
0 Comments