जनता सब्जी बाजार में लाल काली पीली गोटीपर जुआ खेलने वाले चार व्यक्ति गिरफ्तार
अकोला-जनता सब्जी बाजार के सामने एगमार्क दुकान के सामने अमजद ईरानी एवं उनके सहकारीयों के साथ लाल काली पीली गोटी पर पैसे लगाकर हार जीत का जुआ खेलने की जानकारी दहशतवादी विरोधी पथक को प्राप्त हुई। इस जानकारी के आधार पर दहशतवाद विरोधी पथक ने उस स्थान पर छापा मारकर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
जिसमें अमजद अली अमजद जावेद अली, अब्दुल साबिर अब्दुल जाबीर, अंबादास रोहिदास थोरात सभी निवासी इमामबाड़ा अकोट फाइल इन्हें तीन अलग-अलग रंगों की गोठीयो एवं नकद 14 सो रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। उन पर जुवा प्रतिबंधक कानून अनुसार अपराध दर्ज किया गया है।
0 Comments