Header Ads Widget

संडे लॉकडाउन को जनता का साथ...! सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस प्रशासन का तगड़ा बंदोबस्त

संडे लॉकडाउन को जनता का साथ...!
 सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा, पुलिस प्रशासन का तगड़ा बंदोबस्त
अकोला - कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर ज़िला प्रशासन ने आदेश पारित किया की ज़िले में प्रत्येक रविवार को तथा रोज़ाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक सख्त लॉकडाउन रखा जाएगा। इसी को देखते हुए अकोला में प्रथम रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन को अकोला की जनता का शानदार प्रतिसाद मिला एवं बता दिया कि हम प्रशासन के साथ सदैव खड़े है तथा इस प्रकार की भयंकर की आपदाओं में प्रशासन का साथ देते रहेंगे। अकोला के रास्तो में  चारो दिशा में सन्नाटा ही सन्नाटा नज़र आया व प्रत्येक प्रमुख मार्ग में पुलिस प्रशासन द्वारा तगड़ा बंदोबस्त रखा गया था।
        अकोला शहर के मुख्य चैराहे जहां हज़ारो की संख्या देखने को मिलती थी जैसे कि अकोट स्टैंड चौक, सिटी कोतवाली चौक, गांधी मार्ग, धींग्रा चौक, फतेह चौक, टावर चौक आदि मुख्य चौराहो में भी आज वहां सन्नाटा नज़र आया।
       बता दे की, पुलिस प्रशासन का तगड़ा बंदोबस्त देखने को मिला। पुलिस प्रशासन द्वारा आवागमन करने वाली कुछ गाड़ियों को रोक कर आवाजाही का कारण पूछ कर उन्हें छोड़ा जा रहा था। इस दौरान पुलिस स्टेशनों द्वारा अपने-अपने स्तर पर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बैरिगेटिंग  लगाई गई थी।  जिस से यह दिखाई दे रहा है कि पुलिस प्रशासन भी कोरोना को हराने के लिए पूरी तरह तत्पर  है।
 अकोला बस स्थानक का नजारा
अकोला के मुख्य बस स्थानक बस सेवाएं पूर्ण रूप से सुचारू थी किन्तु यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए कई बसों को रद्द करना पड़ा केवल बाहर से आने वाली बसे ही बस स्थानक पर खड़ी दिखाई दी। बस स्थानक पर सन्नाटा छाया रहा।
व्यापारियों ने दिया अपना समर्थन बंद रही सभी दुकाने

इस लॉकडाउन मैं व्यापारियों ने भी अपना शत प्रतिशत साथ देते हुए लॉकडाउन को अपनी दुकानें बंद करके सफल बनाया। अकोला की सभी छोटी-बड़ी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद दिखाई दी।

Post a Comment

0 Comments

close