बिग ब्रेकिंग
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर तीसरी आंख से नजर....!
नागरिक ना निकले बाहर वरना होगी कार्रवाई
अकोला-कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अकोला में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को सख्त पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके मद्देनजर अगर कोई लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई दिया तो उन पर अब तीसरी आंख से नजर रखी जा रही है। टावर चौक पर पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले का निरीक्षण ड्रोन कैमरा के माध्यम से किया जा रहा है। इसलिए नागरिक सावधानी के साथ अपने घरों में ही रहे और जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करें ऐसी अपील की जा रही है।
0 Comments