1 लाख 8 हजार की चोरी से खदान पुलिस ने किया पर्दाफाश
अकोला- शहर के कोठारी वाटिका क्रमांक 8 खड़की में हुई घर में सेंधमारी मे खदान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल सोने के आभूषण ऐसा कुल 1 लाख 8 हजार 360 रुपए का मुद्दे माल जप्त करके आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। खदान पुलिस स्टेशन अंतर्गत कोठारी वाटिका क्रमांक 8 खड़की परिसर में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में सेंधमारी करते हुए सोने के आभूषण तथा एक दुपहिया वाहन जिसकी चोरी कर ली थी। जिसकी शिकायत खदान पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के आधार पर खदान पुलिस थाना के थानेदार श्रीरंग सनस एवं उनकी टीम आरोपी चोरों की तलाश में लग गई। जिसमें उन्हें जल्द ही सफलता मिली। उन्होंने चोरी की घटना से बड़ी तत्परता के साथ 24 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर लिया। इतना ही नहीं चोरों द्वारा चुराई गई दुपहिया वाहन समेत सोने के आभूषण पूर्ण रूप से रिकवर करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस घटना में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी नितेश अमन गिरी मलकापुर (19) तथा इस घटना में दूसरा यह नाबालिक 17 वर्षीय होने का सामने आया है। आरोपियों के पास से 17 हजार 400 रुपए के सोने की काली पोत, 35 हजार 960 के सोने के आभूषण, 55000 की mh 04 1501 मोटरसाइकिल ऐसा कुल 1 एप्स लाख 8 हजार 360 का मुद्दे माल जप्त किया गया है इस कार्रवाई को खदान पुलिस स्टेशन के थानेदार श्रीरंग सनस के मार्गदर्शन में दिगंबर अरखराव, विजय चव्हान, नितिन मगर, रवि डाबेराव, रोहित पवार, संदीप ताले, आकाश राठोड आदी ने अंजाम दी।
0 Comments