शहर विकास हेतु नागरिकोने आगे आने की जरुरत -आयुक्त संजय कापडणीस
अकोला..अकोला शहर के विकास हेतु कुछ किया जा सकता है.किन्तु इस के आड़ आनेवाली राजकीय मतभिन्नता सभी को छोड़ते आनी चाहिए तभी महानगर का समूचा विकास संभव है.इसलिए राजकीय अभिनिवेश को त्यागकर महानगर के सर्वांगीण विकास हेतु नागरिको ने सामुहिक प्रयत्न करना जरुरी होने का मत तबादला हो चुके मनपा आयुक्त संजय कापडणीस ने व्यक्त किया.अकोला कच्छी मेमन जमात की ओरसे स्थानांतरण हुए मनपा आयुक्त संजय कापडणीस का बिदाई समारोह एवं अल्पसंख्य परिसर में कोविड महामारी में मरीजों की सेवा करनेवाले वैद्यकीय वर्ग का गौरव कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय के.एम.टी सभागृह में संपन्न हुवा.मुफ्ती अब्दुल रशीद की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मनपा आयुक्त संजय कापडणीस,पूर्व मंत्री अजहर हुसेन, हाजी अनिक, हाशम सेठ लायब्ररी के अध्यक्ष यासीन भाई,जमात के अध्यक्ष जावेद जकरिया आदी मान्यवर उपस्थित थे .नातपाक से इस कार्यक्रम का आगाज हुवा.इस अवसरपर जमात की ओरसे मनपा से तबादला हुए मनपा आयुक्त संजय कापडणीस का शाल व पुष्पहार प्रदान कर भावपुर्ण सम्मान किया गया.कार्यक्रम में कोविड महामारी में बैदपुरा व खैर मो.प्लॉट परिसर में करोना रुग्णसेवा करनेवाले डॉ.अजहर परवेज,डॉ.आसिफ हलारी,डॉ.अहतेशम देशमुख,डॉ.झुबेर अहमद,डॉ.दावूद अमीन,डॉ.एम. ए.सादिक,डॉ.सय्यद अमीन इकबाल,डॉ. मजहर खान,डॉ. मुजाहि्द हसन,डॉ.नजर शेख,डॉ.अहमद रजा,डॉ.इम्रान तयबानी,डॉ.जस्विर अहमद,डॉ.शाकीर पठाण,डॉ.फराज खान,डॉ.इम्रान अहमद,तन्वीर अहमद,जावेद खान,समिरभाई,वसीमभाई,मुन्नाभाई,मनपा अधिकारी राजूरकर आदीं को सम्मानित किया गया.डॉ.जिशान हुसेन का पुरस्कार अजहर हुसेन ने स्वीकारा.कापडणीस ने अपने वक्तव्य में करोना संकटकाल में अल्पसंख्यांक परिसर में मरीजों की सेवा करनेवाले कोविड योद्धाओ के सेवा का स्वागत कर शुभेच्छा व्यक्त की.अजहर हुसेन ने अपने विचार व्यक्त कर कापडणीस के उज्वल कार्य को शुभेच्छा देकर
कोविड योद्धाओ का गौरव किया.कार्यक्रम में मान्यवरो ने जावेद जकरिया के सेवाभावी कार्या की प्रशंसा कर उन्हें शाल प्रदान कर गौरव किया.इस समय रहेमान बाबू ने अपने विचार व्यक्त किये.आशीर्वादपर मनोगत अब्दुल रशीद ने व्यक्त कर सभी के कल्याण एवं खुशहाली की कामना कर कार्यक्रम का समापन किया.संचालन जावेद जकरिया ने तथा आभार डॉ.आसिफ हालारी ने मानेअवसरपर एड. इलियास शेखानी,पूर्व नगरसेवक मो.अजीज,डॉ.रफिक लाखांनी,अन्हलक हक,इजाजभाई,सलीम मुसानी,नसीरुद्दीन सोफी,फजल बेग,आबिद खान,इस्माईल नजमी,संजय झाडोकर समेत बहुसंख्य समाजबांधव उपस्थित थे.कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रशांत राजुरकर,तनवीर अहमद खान,जावेद खान,वसीम खान,समीर खान,मुन्नाभाई आदीं ने परिश्रम किया.
0 Comments