Header Ads Widget

दहशतवादी विरोधी पथक की दो अलग अलग स्थानो पर छापामार कारवाई...! गावठी शराब एवं आरोपी गिरफ्तार

 दहशतवादी विरोधी पथक की  दो अलग अलग स्थानो पर छापामार कारवाई
गावठी शराब एवं आरोपी गिरफ्तार
अकोला,         
दहशतवादी विरोधी पथक की ग्राम मोरगांव (साजिदन) मैं चल रहे गांवठी शराब हाथ भट्टी पर छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई दहशतवादी विरोधी कक्ष अकोला के पथक प्रमुख विलास रमेश पाटिल एवं उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दहशतवादी  विरोधी  पथक परिसर में पेट्रोलिंग कर रहा था इस दौरान उन्हें गुप्त जानकारी प्राप्त हुई के ग्राम मोरगाव     (सादिजन) निवासी  अंजना सालुंके इनके रहते घरपर  गावठी हातभट्टी  लगाकर गावठी शराब निकाली जा रही है, इस जानकारी के आधार पर  दहशतवाद विरोधी कक्ष अकोला  पथक प्रमुख ने एवं उनके  पथक गावठी शराब भट्टीपर छापा मारा जिसमे  श्रीमती अंजना अरुण सोलंके इन्हें मोरगाव (सादिजन) यहा से कब्जे मे लिया गया है। कुल  ७५ लिटर गावठी हाथभट्टी से शराब, ४५लिटर मोहामा का सलवा  गावठी शराब गालनी  साहित्य ऐसा कुल  ११ हजार ४५०/- रुपयों का माल मिला। जिसके चलते  आरोपी के  खिलाफ पुलिस  स्टेशन उरल मे अपराध दर्ज किया गया है।
                यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर, अप्पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका राऊत मॅडम के मार्गदर्शन मे  दहशतवादी विरोधी कक्ष अकोला के प्रमुख विलास पाटील इन्होंने  एवं उनकी टिम ने की।

खदान परिसर मे शाला के समीप चलनेवाले जुअ‍े अड्डे पर छापा
अकोला- खदान परिसर अंतर्गत आनेवाले  डायमंड शाला के समीप चलनेवाले  वरली जुअ‍े अड्डेपर छापामार  कार्रवाई की गई।  प्राप्त जानकारी अनुसार  वरली जुआ खेले जानकारी जानकारी  दहशतवाद विरोधी पथक को मिली। उस जानकारी के आधारपर   छापा मारा तो  ०४ लोग जुआ खेलते हुए  रंगेहाथ मिले। उनके पास से  वरली सत्तापट्टी की चिट्टीयों के साथ नकद  ४२०० रुपये मिलने से उनके खिलाफ जुआ  प्रतिबंधक कानून अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। आरोपीयों  का नाम सनीसिंग मख्खनसिंग टाक ,  रमेश महादेव जंजाल, गुलाब चंद्रभान बोरडे, संजय जयाजी वाघमारे सभी निवासी  खदान इन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

close