Header Ads Widget

दिल्ली किसान आंदोलन समर्थन में अकोला में रास्ता रोको आंदोलन...! सरकार से कृषी कानून वापस लेने की मांग

दिल्ली किसान आंदोलन समर्थन में अकोला में रास्ता रोको आंदोलन...!
 सरकार से कृषी कानून वापस लेने की मांग
अकोला
 दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसान तीनों कृषि  कानूनों  को वापस लेने की मांग कर रहे हैं जिसके चलते वह दिल्ली  बॉर्डर पर बैठ कर  धरना प्रदर्शन कर रहे हैं इस प्रदर्शन मे कई किसानों को अपनी जान भी गवानी पडी है। इन कृषि कानूनो को रद्द करने हेतू एवं किसानों के  प्रदर्शन को समर्थन देते हुए तथा शनिवार को बुलाए गए चक्काजाम आंदोलन को अकोला में किसान विकास मंच एवं वंचित बहुजन आघाडी तथा विभिन्न संगठनों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। 
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी तीन खुशी कानून के विरोध में एल्गार पुकारते हुए दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में किसान विकास मंच की ओर से शनिवार को अकोला के वाशिम बायपास चौक, मल्कापुर, बोरगांव मंजू एवं पातुर में राष्ट्रीय महामार्ग पर चक्का जाम आंदोलन किया गया।  जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए किसान विरोधी तीन कृषि  कानून के विरोध में दिल्ली  में आंदोलन शुरू है। दिल्ली  के किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए किसान विरोधी ३ कृषि  कानूनोे को का वापस लेने की मांग को इस वक्त किसान विकास मंच एवं  वंचित बहुजन आघाडी द्वारा की गई थी।  ६ फरवरी की दोपहर अकोला शहर की वाशिम बायपास,पुराना शहर, मलकापुर के राष्ट्रीय महामार्ग पर तथा बोरगांव मंजू , पातुर आदी विभीन्न स्थानोेंं पर  चक्का जाम आंदोलन किया गया।इसवक्त चक्काजाम आंदोलन मे शामील वंचित एवं किसान विकास मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आंदोलन स्थल से उठाकर गिरफ्तार किया  एवं बाद मे पुलिस स्टेशन ले जाकर छोड दिया गया।

Post a Comment

0 Comments

close