अकोला में 7 फरवरी की शाम महाराष्ट्र माइनॉरिटी एनजीओ फोरम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन
अकोला शहर के राजनीतिक शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग होंगे शामिल
अकोला- महाराष्ट्र माइनॉरिटी एनजीओ फोरम जिलहा, अकोला की ओर से 7 फरवरी (रविवार) की शाम
8.30 बजे अब्दुल हक फंक्शन हॉल फिरदोस कॉलोनी, अकोला में ऐक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।समाज को लाभ पहुंचाने के लिऐ सामाजिक राजनीतिक संबंध पर महाराष्ट्र माइनॉरिटी ऐनजीओ फोरम के राज्य व संस्थापक अध्यक्ष जाकिर हुसैन शिकलगार मार्गदर्शन करेंगे।मुफ्ती मोहम्मद अशफाक साहब की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अकोला की राजनीतिक व शैक्षणिक हस्तियां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए अकोला की विभिन्न सामाजिक संस्थाओ ने भी अपना योगदान दिया है।
आयोजकों द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर इसका भरपूर लाभ उठाऐं।
0 Comments