महानगर मे रविवार को विदर्भस्तरीय यूनानी चिकिस्तक संमेलन
अकोला..विश्व यूनानी दिन के उपलक्ष मे महानगर मे युनानी चिकित्सको के एक दिवसीय संमेलन का आयोजन किया गया है.
युनानी चिकित्सा के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष विश्व भर में यूनानी दिवस मनाया जाता है.इस पर्व पर युनानी डॉक्टर्स असो.की ओरसे रविवार दि. 14 फरवरी को सुबह 9 बजे स्थानीय होटल सेंट्रल प्लाजा सभागृह मे अकोला में विदर्भस्तरीय अजमलीया यूनानी चिकित्सक संमेलन का आयोजन किया गया है. इस संमेलन का उद्घाटन पालकमंत्री बच्चू कडू के हाथो एव विधायक नितिन देशमुख तथा अन्य युनानी तज्ञ की उपस्थिती मे संपन्न होगा.संमेलन मे पुणे, बेंगलुरु और मुंबई के ज्येष्ठ चिकित्सक यूनानी चिकित्सा पद्धति पर विशेष मार्गदर्शन करेंगे. सभी यूनानी चिकित्सकों ने इस संमेलन मे समिलित होने का आवाहन युनानी डॉक्टर्स एसो.के अध्यक्ष डॉ मौजदार खान, सचिव डॉ जमील खान,कोषाध्यक्ष डॉ जुबेर नदीम ने किया.
0 Comments