अकोला में सूरज दिखाने लगा अपने तेवर...!
अकोला- अकोला में ग्रीष्म काल के आरंभ से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा है।भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। वहीं चल रहे गर्म लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूर्यदेव की तपिश के चलते आम जनजीवन जैसे ठहर सा गया है। दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। हर कोई आंखों पर चश्मा और धूप से बचाव के लिए छाता लगाए दिख रहा है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के साथ शुरू हुई धूल भरी गर्म हवाओं ने तो लोगों का जीना ही मुहाल कर दिया। सुबह नौ बजे से ही सूर्य की किरणें आग बरसाने लगती हैं।
तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल से सड़क पर चलने वालों का बुरा हाल है। मंगलवार को सुबह नौ बजे से शुरू हुई भीषण गर्मी ने शाम तक लोगों को परेशान किया। वहीं गर्मी के मौसम में संक्रामक रोगों की संख्या बढ़ रही है। भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है। डाक्टरो का कहना है के, पानी को उबाल कर पीने, पानी में क्लोरीन की गोलियों का प्रयोग करने, सफाई रखने, उल्टी दस्त होने पर तत्काल चीनी-नमक का घोल का प्रयोग करने की सलाह दी है। बता दें कि सूरज की तपिश के कारण अकोला के मुख्य मार्गो पर भी दोपहर को सन्नाटा नजर आया।
कोरोना वायरस के मद्देनजर अकोला में सुबह 9:00 से 5:00 बजे तक ही व्यापार व्यवसाय को तथा खरीदारी को अनुमति दी गई है फिर भी भर्ती धूप के कारण नागरिकों ने अपने घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा यह सड़कों को देख कर नजर आया है। आगामी दिनों में सूरज अपने तेवर और शक्कर सकता है ऐसा मंगलवार की धूप को देखकर दिखाई दे रहा था।
0 Comments