Header Ads Widget

नांदेड के एसपी पर जानलेवा हमला...!अंगरक्षक दिनेश पांडे अपनी जान पर खेलकर एसपी की बचाई जान, घायल

नांदेड के एसपी पर जानलेवा हमला...!
अंगरक्षक दिनेश पांडे अपनी जान पर खेलकर एसपी की बचाई जान, घायल
नांदेड़- सिख समाज द्वारा निकाली गई रैली में पुलिस पर हमला किया गया। जिसमें एसपी  पर तलवार से वार करने का प्रयास किया गया किंतु उनके अंगरक्षक दिनेश पांडे ने उस वार को अपने शरीर पर लिया और एसपी बाल-बाल बच गए। एसपी के अंगरक्षक दिनेश पांडे यह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस की अनेक गाड़ियों को उपस्थित लोगो  मे से कुछ लोगों ने  अपना निशाना बनाया। शिमगा यह पर्व होली के अवसर पर मनाया जाता है गुरुवार को गुरुद्वारा में हर साल की तरह होली पर्व  मनाने के लिए जिला प्रशासन  द्वारा बैठकों का आयोजन किया था उसमें गुरुद्वारा परिसर में प्रतीकात्मक  हल्ला महल्ला  मनाने का सभी ने बैठक में कहा था। जिसके अनुसार होली सन मनाया गया। रंग पंचमी मनाई गई किंतु सोमवार को निकलने वाली हल्ला महल्ला रैली और सिमगा पर्व यह पुलिस की जान पर बन आया  सोमवार की दोपहर हमेशा की तरह सर्वधर्म के कार्यक्रम संपन्न हुए। रैली  के दौरान सड़क सुनसान थी किंतु यह हल्ला रैली बाहर आने पर अनेक लोग उस में सहभागी हुए सड़क पर आई रैली में शामिल रहने वाले लोगों में से एक ने पुलिस अधीक्षक प्रमोद शेवाले इन पर तलवार से  हमला किया। जिसमें उनका अंगरक्षक दिनेश पांडे यह दौड़ता हुआ उनके पास पहुंचा और तलवार के वार से एसपी को बचाते हुए दिनेश पांडे की पीठ पर वह लग गई और दिनेश पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश मोरे, विजय कबाड़े, पुलिस निरीक्षक द्वारकादास चिखलीकर, संदीप शिवले समेत अनेक पुलिस अधिकारी इस हमले में  बाल बाल बचे अनेक पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं किंतु अपने कर्तव्य के रूप में वे चल रहे तथा परिस्थिति पैदल चलने जैसी नहीं थी वहीं  गाड़ियों को जमाव  द्वारा पूरी तरह सेतोड़ दीया था। हल्ला मंडल की रैली गुरुद्वारा सड़क महावीर  चौक इह मार्ग से आगे निकलने की घटना समझती पुलिस महानिरीक्षक निसार तंबोली, जिलाधिकारी डॉ विपिन भी चिकलवाड़ी कॉर्नर में पहुंचे तो स्थिति गंभीर हो गई थी इस पर किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई थी उधर घायल पुलिस दिनेश पांडे को तत्काल ऑपरेशन किया गया किंतु उसकी स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी ऐसा कहा गया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close