अकोला भाजपा ने की गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
गांधी चौक में किया आंदोलन
अकोला-मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। हालांकि, देखमुख ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटक लदा एक वाहन पाए जाने से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद इस हफ्ते की शुरूआत में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिंह का तबादला कर होमगार्ड में भेज दिया गया था सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया। राकांपा नेता देशमुख ने कहा कि सिंह वझे मामले में खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पृष्ठों के पत्र में सिंह ने आरोप लगाया है कि देशमुख पुलिस अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाया करते हैं और उन्हें बार, रेस्तरां तथा अन्य प्रतिष्ठानों से वसूली का लक्ष्य देते हैं। इसी के मद्देनजर अकोला में भाजपा द्वारा गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया तथा गृहमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ऐसी मांग रखी गई। इस वक्त गांधी चौक परिसर में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन किया गया था। इस धरना प्रदर्शन में अकोला जिला भाजपा अध्यक्ष विधायक रणधीर सावरकर, विधायक गोवर्धन शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महापौर अर्चना ताई मसने प्रदेश कार्यकारणी सदस्य तेजराव थोरात चंदाताई शर्मा डॉक्टर किशोर मालोकार राहुल देशमुख डॉक्टर विनोद बोर्डे जयंत मसने व्यंकट ढोरे गिरीश जोशी संजय बडोणे राजेंद्र गिरी संतोष पांडे विकी ठाकूर एडवोकेट देवाशिष काकड निलेश निनो रे उमेश गुजर जस्मीत सिंह ऑब्राय एडवोकेट देवाशीष काकड एडवोकेट नितीन गवळी धनंजय धबालेअश्विनीताई हातवळणे चंदाताई शर्मा अभिमन्यू नळकांडे महादेव मानकरी अतुल अग्रवाल मंगेश चिखले सागर बोर्डे संजय गोड फोटेअजय शर्मा विजय इंगळे तुषार मिरड महेंद्र सिंग राजपूत रंजीत खेडकर अतुल राहुल देशमुख आदि पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।
0 Comments