Header Ads Widget

अकोला में तेज बारिश के साथ बरसे ओले

अकोला में तेज बारिश के साथ बरसे ओले
अकोला- मौसम विभाग नागपुर द्वारा मंगलवार 23 मार्च तक जिले में हल्की तथा मध्यम स्वरूप की बारिश का अंदाज जताया गया था । उसी के मद्देनजर अकोला  में शनिवार दिनांक 20 मार्च की दोपहर 5:00 बजे के समीप जोरदार बारिश हुई तथा ओले भी बरसे। बारिश होने के पहले पहले तेज हवाएं चल रही थी उसके बाद अचानक बारिश होने लगी तथा बारिश के साथ कुछ देर तक ओले भी बरसने लगे। अचानक हुई बारिश से शहर में अफरा-तफरी का माहौल निर्माण हो गया था। बेमौसम हुई बारिश से आम जनता के साथ किसानों का भी बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। अकोला शहर में बारिश आधे से 1 घंटे तक जारी रही जिससे संपूर्ण परिसर का माहौल ठंडा हो गया था। 
बता दें कि बारिश के पहले गर्मी से नागरिक परेशान हो गए थे  शाम 5:00 बजे हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया था इस बारिश से बीमारियों का बढ़ने की  संभावना बढ़ गई है। बारिश का असर छोटे बच्चे बुजुर्ग इन्हें बड़ी मात्रा में हो सकता है तथा सर्दी खासी बुखार के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है ऐसा डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

close