पुलिस की डिस्पोजल ड्रील...!
कुछ समय के लिए नागरिकों में दहशत का माहौल
अकोला-अकोला में पुलिस प्रशासन द्वारा डिस्पोजल ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से आगामी त्यौहार शबे बारात, होली अन्य त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन कितनी तत्पर है तथा कानून व्यवस्था संभालने में पुलिस प्रशासन अपना कैसा रोल निभाती है। यह आज सिटी कोतवाली परिसर में डिस्पोजल ड्रिल के माध्यम से देखने को मिला। जिसमें विभिन्न बड़ी-बड़ी हस्तियों के समर्थकों द्वारा नारेबाजी करके आपस में विवाद खड़ा किया गया। पुलिस द्वारा मामला शांत करने का प्रयास भी किया गया किंतु गुटों के प्रतिनिधि मानने को तैयार नहीं थे।
जिसके बात उनम विवाद होकर दंगा होने लगा।जिसके मद्देनजर परिसर का माहौल गर्म होता हुआ देख पुलिस प्रशासन ने पहले आंसू ग्यास छोड़कर उन्हें काबू में करने का प्रयास किया। किंतु वे मानने को तैयार नहीं थे फूलों ने पुलिस पर भी पथराव किए जाने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा गोलियां चलाई गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। इन सभी गतिविधियों को देखकर नागरिकों में दहशत निर्माण हो गया था। किंतु यह केवल एक बनावट दंगा निर्माण कर पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि हम हर चुनौती का तथा कानून एवं सुव्यवस्था को अबाधित रखने के लिए तैयार है।इस डिस्पोजल ड्रिल को कामयाब बनाने में उपविभागीय पोलीस अधिकारी अकोला सचिन कदम यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेल्के सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन के थानेदार उत्तमराव जाधव ने मोर्चा संभाला था।

0 Comments