बँक ऑडिट पर सनदी लेखाकारो का तीन दिवसीय वेबिनार संपन्न
अकोला-आर्थिक एव वाणिज्यिक विश्व मे रचनात्मक सेवाकार्य करनेवाले दी.इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटंट ऑफ इंडिया की अकोला,अमरावती एव अहमदनगर शाखा की ओरसे बँक ऑडिट इस विषयपर तीन दिवसीय वेबिनार बडे उत्साह से संपन्न हुवा.स्टेट बँक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक राजेंद्र मोहेकर की प्रमुख उपस्थिती मे इस वेबिनोर का प्रारंभ किया गया.मोहेकर ने सनदी लेखाकारो ने निहित समय में बँक शाखाओ का बखूबी ऑडिट कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का आवाहन किया.प्रथम सत्र मे सेन्ट्रल कौन्सिल सदस्य दुर्गेश काबरा मुंबई की प्रमुख उपस्थिती मे रिजनल कौन्सिल सदस्य मुंबई के सीए जयेश काला ने लॉन्ग फॉर्म ऑर्डर रिपोर्ट तथा नये प्रावधान इस विषयपर मार्गदर्शन किया.वेबिनार के द्वितीय सत्र मे सेंट्रल कोंसील सदस्य मुंबई के श्रीनिवास जोशी की प्रमुख उपस्थिती मे प्रॅक्टिकल एक्सपेक्टस ऑफ ऑडिट ऑफ ॲडव्हान्स,इन्कम रेकग्निशन अँड असेट क्लासिफिकेश,कोविड१९ रिलीफ पॅकेज इस विषयपर रिजनल कौन्सिल अहमदाबाद के सिए हितेश पोमल ने मार्गदर्शन किया. तृतीय सत्र मे रिजनल कौन्सिल की उपाध्यक्षा सीए दृष्टी देसाई मुंबई की अध्यक्षतता मे सीए दिलिप सातभाई पुणे ने ऍग्रीकल्चर अँड प्रायोरिटी सेक्टर ऍडव्हान्स, इंटरेस्ट सबवेनशन एव डाकुमेंशन इस विषयपर मार्गदर्शन किया. इस वेबिनोर मे समिलीत अनेक सनदी लेखाकारो ने अपनी शंकाओ का समाधान किया.समापन रिजनल कौन्सिल सदस्य पुणे के सीए आनंद जाखोटिया ने किया. वेबिनोर की सफलता हेतू अकोला शाखाध्यक्ष सीए केयुर देढीया,अमरावती शाखाध्यक्ष सीए सुनील सलामपूरिया,अहमदनगर शाखाध्यक्ष सीए संदीप देसरडा एव कार्यकारणी सदस्यो ने परिश्रम किया. ऐसी जानकारी जनसंपर्क समिती अध्यक्ष रमेश चौधरी ने दी.
0 Comments