हिरेन हत्याकांड के हत्यारो को गिरफतार करे
अकोला..राज्य के अहमदनगर जिले के प्रख्यात उद्योजक गौतम हिरेन एव मुंबई मुब्रां के व्यापारी मनसूख हिरेन इस अल्पसंख्यांक जैन समाज के
व्यापारियो की अलगअलग घटना मे नृशंस हत्या की गयी.इस घटना से समूचे जैन समाज मे असंतोष व्याप्त होकर चिंता छायी हैं. इन दोनो घटना के हत्यारो को अबतक गिरफ्तार नही किया हैं.एव जाच भी धीमी गती से शुरू हैं.इन घटनाओ के हत्यारो को तुरंत गिरफ्तार कर जाच तेज करने की मांग भाजप अल्पसंख्यांक जैन मोर्चा ने की हैं.एक मार्च को अहमदनगर जिले के श्रीरामपूर के उद्योजक गौतम हिरेन को उनके दुकान से अपहरण कर उनकी नृशंस हत्या की गयी. उसी तरह मुब्रा के व्यापारी मनसुख हिरेन की भी हत्या कर प्रेत खाडी मे फेका गया.इन घटना से समाज मे चिंता की लहर व्याप्त हैं. इन घटना को उजागर करने हेतू एसआयटी गठित कर हत्यारो को कठोर सजा देने की मांग की गयी हैं. ऐसी घटनांओ के विरोध मे जैन समाज की ओरसे दिनांक १० मार्च को दोपहर जिलाधिकारी व पूलीस अधीक्षक को निवेदन देकर काली पट्टी धारण कर निषेध किया जाएगा.निवेदन की प्रतिया प्रधानमंत्री,केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री,राज्य के गृहमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, अ.भा. जैन अल्पसंख्य महासंघ को भेजी जाएगी.इस निवेदन के समय कार्यकर्ता एव समाज बंधूओ ने उपस्थित रहने का आवाहन भाजप अल्पसंख्य जैन मोर्चा के विदर्भ जैन प्रमुख शितलकुमार जैन,भाजप अल्पसंख्यांक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष जस्मितसिंग ओबेरॉय, अकोला जिला जैन प्रमुख समीप इंदाने आदीं ने किया.
0 Comments