Header Ads Widget

"Anandacha Shidha" distribution started: 3 lakh 31 thousand beneficiaries will get benefit in the district: "आनंदाचा शिधा" वितरण आरंभ: जिले में 3 लाख 31 हजार लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

"Anandacha Shidha" distribution started: 3 lakh 31 thousand beneficiaries will get benefit in the district: "आनंदाचा शिधा" वितरण आरंभ: जिले में 3 लाख 31 हजार लाभार्थियों को मिलेगा लाभ

अकोला- राज्य के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए गुड़ी पड़वा व डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर आनंदाचा शिधा वितरण करने के निर्देश शासन ने दिए थे. जिसके अनुसार बुधवार 5 अप्रैल को विधायक रणबीर सावरकर व जिलाधिकारी नीमा अरोरा के हाथों प्रतिनिधिक स्वरूप में लाभार्थियों को आनंदाचा शिधा का वितरण किया गया. अकोला जिले में 3 लाख 31 हजार 357 लाभार्थियों को राशन दुकानों के माध्यम से यह वितरित की जाएंगी.
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में आनंदाचा शिधा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर जिला आपूर्ति अधिकारी बी .यू .काले, प्रतीक्षा तेजनकर, विजय अग्रवाल, विट्ठल सरप एवं लाभार्थी भी उपस्थित थे.
शिधा वितरण के अवसर पर विधायक रणधीर सावरकर ने कहा कि, अंत्योदय, प्राधान्य परिवार व किसान त्यौहार अच्छी तरह से मनाए इसके लिए आनंदाचा शिधा वितरित करने का निर्णय लिया गया है. शासन के निर्णय के कारण निर्धन, मेहनतकश व किसानों का आनंद दोगुना हो गया है इसका निश्चित रूप से उन्हें लाभ होने वाला है. आनंदाचा शिधा लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से नियोजन किया जाए उसी प्रकार शिधा वितरण से एक भी पात्र लाभार्थी वंचित ना हो इसका विशेष ध्यान आपूर्ति विभाग रखें, किस प्रकार की सूचना विधायक सावरकर ने दी.

ऐसी होंगी आनंदाचा शिधा
जिले के सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना, प्राधान्य परिवार उसी प्रकार किसान राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक 1 किलो के हिसाब से रवा, चना दाल, शक्कर और पाम तेल दिया जाएगा. यह "आनंदाचा शिधा" गुडी पाडवा व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर ₹100 प्रति सहूलियत की दर से वितरित किए जाएंगे.

तहसील निहाय शिधा वितरण
अकोला तहसील में अंत्योदय अन्न योजना के 6637, प्राधान्य परिवार के 49551, किसान 6872 इस प्रकार कुल 63060 लाभार्थी है. अकोला शहर में अंत्योदय अन्य योजना के 1416, प्राधान्य परिवार के 38658, किसान 717 इस प्रकार कुल 40791 लाभार्थी है. अकोट तहसील में अंत्योदय योजना के 6516, प्राधान्य परिवार के 27813, किसान 100 66 इस प्रकार कुल 45395 लाभार्थी है. बालापुर तहसील में अंत्योदय अन्न योजना के 5433, प्राधान्य परिवार के 32071, किसान 1968 इस प्रकार कुल 39492 लाभार्थी है. बार्शीटाकली तहसील मैं अंत्योदय अन्न योजना के 6973, प्राधान्य परिवार के 26253, किसान 2428 इस प्रकार कुल 35654 लाभार्थी है. मूर्तिजापुर तहसील में अंत्योदय अन्न योजना के 5987, प्राधान्य परिवार के 27714, किसान 7478 इस प्रकार कुल 41179 लाभार्थी है. पातूर तहसील में अंत्योदय अन्न योजना के 4964, प्रधान परिवार के 220 83, किसान 22 89 इस प्रकार कुल 29334 लाभार्थी है. तेल्हारा तहसील में अंत्योदय अन्ना योजना के 5990, प्रधान ने परिवार के 24980, किसान 6480 इस प्रकार कुल 33450 लाभार्थी है. अंत्योदय अन्न योजना के 439 36, प्राधान्य परिवार के दो लाख 49 हजार 123, किसान 38 हजार 298 इस प्रकार कुल 3 लाख 31 हजार 357 लाभार्थियों को आनंदाचा शिदा का वितरण होने वाला है.

1061 केंद्रों पर होगा वितरण
सार्वजनिक वितरण व्यवस्था के अंतर्गत एक हजार 61 राशन दुकान द्वारा आनंदाचा शिधा वितरण होने वाला है. जिसमें अकोला तहसील के 124, अकोला ग्रामीण 174, बार्शी टाकली 127, मूर्तिजापुर 163, बालापुर 114, पातूर 94, तेल्हारा 99 एवं अकोट 166 केंद्रों पर वितरण होगा. इस प्रकार की जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री काले ने दी.

Post a Comment

0 Comments

close