हारे के सहारे से गुंजा महानगर का रामदेवबाबा श्यामबाबा मंदीर
अकोला-लाखो भकतो के तारणहार श्री श्यामबाबा का पावन फागुन एकादशी उत्सव महानगर में बड़े भक्तिभाव से मनाया गया.स्थानीय श्री रामदेवबाबा श्यामबाबा सेवा समिति द्वारा स्थानीय गीता नगर परिसर प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए रामदेवबाबा श्यामबाबा मंदीर में बाबा का उत्सव संपन्न हुवा.सुबह खाटू नरेश की निशान यात्रा श्यामबाबा की प्रतिमा को सजाकर स्थानीय गीता नगर से मंदीर तक निकाली गयी.जिसमे अनेक महिला पुरुष भक्त हाथो मे निशाण लेकर सम्मिलित हुए.सामाजिक अंतर को निभाते यह यात्रा "हारे का सहारा शाम हमारा" के नारे देते हए मंदिर पहुंचकर यहाँ इस का भक्तिभाव से समापन किया गया.इस दौरान महानगर के दाबकी मार्ग,अकोट फाईल, खोलेशवर, रणपिसे नगर आदी परिसर से भी अनेक भक्त निशाण लेकर मंदीर मे काफी संख्या मे पहुचे.मंदिर में इस उत्सव पर अखंड ज्योत सजाकर बाबा का अभिषेक कर पगल्य् पूजन एवं फूलों का शृंगार किया गया.मंदिर के मुख्य पुजारी हेमंत दीक्षित द्वारा विधि विधान किया गया.साय. को स्थानीय गीता नगर परिसर में भजन संध्या संपन्न हुयी.इस में भक्तो ने खाटू नरेश श्यामबाबा के भक्तिगीत एवं भजन प्रस्तुत किये.इस उत्सव में विधायक गोवर्धन शर्मा,नंदकिशोर गोयनका की विशेष उपस्थिति
सहपरिवार से रही है.मुख्य यजमान कमलकिशोर अग्रवाल,रोहित अग्रवाल,घनश्याम पुरोहित,मनीष शर्मा,विजय गाड़ोदिया अदि ने विशेष योगदान दिया.बाबा के छप्पन भोग,फूल का सिंगार,विद्युत रोशनाई,फूलों की सजावट इन सभी में इनका विशेष योगदान रहा.समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र टेकडीवाल, दीपक गोयनका, सतीष गोयनका, कैलास अग्रवाल मामाजी, सुभाष बंसल,ओमप्रकाश गोयनका,नवल सराफ, महेंद्र खेतान,डॉ.सत्यनारायण खोरिया,अमित गोयनका,अमित केड़िया, राजकुमार शर्मा, गिरीश जोशी, गजेंद्र सारडा, सुभाष भट्टड़,गोविंद गोयनका, गोविंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल,विनोद टोरका,तुषार गोयंनका, अशोक टेकरीवाल, रमेश लड्ढा, बबलू शर्मा, पंडित श्रीकांत शर्मा,दीपक रुहाटिया, कपिल बाजोरिया, मौसम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष सुरेका, मनोज सुरेका,आदित्य सुरेका, सुनील चितरका, गोविंद शर्मा, सौ सरोज अग्रवाल शोभा अग्रवाल ,सौ आशा गोयनका,सौ पदमा गोयंनका, सौ ममता शर्मा, सौ रमा टोरका, सो मीणा भट्टड़, ममता तिवारी, सौ रेखा सारडा, सौ चंदा तिवारी, लक्ष्मी सुरेका,सेजल सुरेका समेत श्री रामदेव बाबा श्याम बाबा सेवा के पदाधिकारी एव शामभकत उपस्थित थे.
0 Comments