Header Ads Widget

Maulana Jamal Raza Khan Sahib In Akola:हजरत मोहम्मद स‌.केवल इंसानों के लिए नहीं तो अल्लाह की पूरी मखलूक के लिए पैगंबर-मौलाना जमाल रजा खान साहब..अकोला में एकदिवसीय सुन्नी इज्तेमा का भव्य आयोजन..हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिक

Maulana Jamal Raza Khan Sahib In Akola:हजरत मोहम्मद स‌.केवल इंसानों के लिए नहीं तो अल्लाह की पूरी मखलूक के लिए पैगंबर-मौलाना जमाल रजा खान साहब

अकोला में एकदिवसीय सुन्नी इज्तेमा का भव्य आयोजन..हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिक
अकोला- शहर के अकोट फाइल परिसर में एकदिवसीय सुन्नी इज्तेमा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस इज्तेमा में बरेली से पिरे तरीकत हुजूर जमाले मिल्लत जमाल रजा खान साहब की विशेष उपस्थिति थी। जिनका बयान सुनने के लिए हजारों की संख्या में नागरिक ईदगाह अकोट फैल परिसर में पहुंचे थे। इस वक्त मौलाना साहब ने मुस्लिम समुदाय को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मुसलमानो को अल्लाह से डरना चाहिए और गलत कामों से बचना चाहिए। अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। उसी तरह मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम यह केवल इंसानों के लिए नहीं तो अल्लाह की पूरी मखलूक के लिए पैगंबर के रूप में भेजे गए हैं। नबी की शान में 1 लाख 24 हजार अंबिया ए इकराम कबर से बाहर आकर हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पीछे नमाज अदा की है।
 इसलिए हमारे नबी की शान निराली है। जब मुक्तदी जमिन के अंदर जिंदा है तो उनका ईमाम कैसे मरके  मिट्टी में मिल सकता है? इस प्रकार का सवाल भी उन्होंने नबी की गुस्ताखी करने वालों से किया। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि, हमारा नबी गैबदा नबी है। जिसे हर चीज की खबर  है। इसलिए हमारे दिल में नबी की अजमत हमेशा रहनी चाहिए। इस प्रकार मौलाना जमाल रजा खान साहब ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समुदाय को मार्गदर्शन किया। आपको बता दे की इज्तेमा में अकोला ही नहीं तो यवतमाल अमरावती वाशिम समेत आसपास के कई जिलों से नागरिक पहुंचे थे। इस दौरान उलमा ए इकराम की बड़ी संख्या में उपस्थित थी। किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो इस हेतु से अकोट फाइल पुलिस द्वारा भी तगड़ा बंदोबस्त लगाया गया था। सामूहिक दुआ के बाद इस्तेमा का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

close