Header Ads Widget

अकोला शहर ऑटो स्टैंड का प्रश्न जल्द होगा हल...!ऑटो के लिए 20 स्टाँप को मिली मंजूरी

अकोला शहर ऑटो स्टैंड का प्रश्न जल्द होगा हल...!
ऑटो के लिए 20 स्टाँप को मिली मंजूरी
अकोला- पश्चिम विदर्भ के सबसे ज्यादा ऑटो रहने वाले शहर में अकोला प्रसिद्ध है। यही पहचान अकोला के लिए सिरदर्द बनी हुई है। लोकसंख्या एवं जरूरत से ज्यादा मात्रा में ऑटो अकोला शहर में दौड़ते हैं। बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण  है किंतु अन्य अभी प्रमुख कारण इसके पीछे हैं आज अकोला शहर में 6500 से 7000  ऑटो दौड़ते हैं किंतु इतनी बड़ी संख्या में दौड़ने वाले ऑटो के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध करके देना आवश्यक था किंतु अभी तक उन्हें नहीं मिल पा रही है अशोक वाटिका से रेलवे स्टेशन इस मार्ग पर कुल ऑटो मे से 60% ऑटो दौड़ते हैं एवं यह मार्ग पर विगत 15 से 16 माह से उड़ान पुल का कार्य शुरू है। शानदार रोड एवं सभी सुविधा युक्त ऑटो स्टैंड की जरूरत यातायात सुचारू रखने के लिए आवश्यक रहती है किंतु हमेशा यही सुविधा अकोला में नहीं होने के कारण यातायात की गंभीर समस्या निर्माण हुई है।  महानगरपालिका अस्तित्व में आकर 20 साल से ज्यादा का समयावधि हो गया है किंतु अकोला शहर में अभी भी इतनी बड़ी संख्या में दौड़ने वाले ऑटो के लिए एक भी अधिकृत ऑटो स्टैंड नहीं है अधिकृत ऑटो स्टैंड नहीं होने एवं फिलहाल पोस्ट ऑफिस चौक से टावर चौक के बीच उड़ान पुल निर्माण कार्य स्लैप डालने का काम शुरू होने के कारण यातायात के लिए बहुत  ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 
 उसमें ही बस स्टैंड के आजू-बाजू शहर  के चारों बाजू से यात्रियों को लेकर आने वाले ऑटो खड़े रहते हैं उनके लीए अधिकृत किसी भी आटो स्टैंड नहीं होने से वह कहीं भी खड़ा कर देते हैं रोड छोटा होने के कारण यातायात की समस्या यातायात पुलिस  कर्मियों को सताते रहती है। किंतु अधिकृत  ऑटो स्टैंड नहीं होने से वह कई भी खड़े हो जाते हैं।  यातायात  बाधित हो जाए  तो आम जनता नागरिकों का गुस्सा भी यातायात पुलिस को  सहन करना पड़ता है। यह बात ध्यान में रखकर सुरक्षा समिति की मीटिंग में ऑटो स्टैंड का गंभीर मुद्दा जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर एवं पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर इनके आगे यातायात पुलिस निरीक्षक  गजानन शेलके ने रखा तो उन्होंने एक समिति स्थापन करके  ऑटो स्टैंड के लिए पूरे शहर में जगह निश्चित करने की सूचना दी उसके अनुरूप आरटीओ महानगर पालिका शहर  यातायात शाखा के अधिकारियों ने शहर में सर्वेक्षण करके शहर के चारों हिस्सों से प्रमुख चौकों में कुल 20 जगह निश्चित करने के बाद पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके ने पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर इन के मार्फत 9 माह के पूर्व तथा मनपा   द्वारा इस समस्या को गंभीरता से  लेते हुए  2 दिन पहले ही यह प्रस्ताव को मंजूरी दी है अँटो स्टाप  उपलब्ध करने के लिए टावर चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक उड़ान पुल के नीचे संपूर्ण जगह उपलब्ध  कराई गई है उड़ान फूल का कार्य खत्म होते ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध करके  तथा जल्दी ऑटो स्टैंड  बड़ी संख्या में चलने वाले ऑटो के लिए  स्टॉप की जगह उपलब्ध होंगी।  ऑटो वाले पुल का निर्माण होने के बाद अपने ऑटो को आराम से नीचे लगा पाएंगे। तथा यातायात की समस्या काफी हद तक हल होने की संभावना भी जताई गई है।

Post a Comment

0 Comments

close