45 वर्ष के ऊपर रहने वाले पत्रकारों का कोविड टीकाकरण
अकोला- जिले में 45 वर्ष के ऊपर के पत्रकारों एवं माध्यम कर्मियों का टीकाकरण आरंभ किया गया है। स्थानीय आरकेटी आयुर्वेदिक अस्पताल मे टीकाकरण केंद्र पर यह टीकाकरण किया गया। इस वक्त जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर, जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर राजकुमार चौहान, निवासी उप जिलाधिकारी संजय खडसे, जिला माहिती अधिकारी डॉ मिलिंद दुसाने, पत्रकार संघ के अध्यक्ष शौकत अली मीर साहेब, श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष डांगे तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। पत्रकार संघटना के पास दर्ज किए गए 45 वर्ष के ऊपर के पत्रकारों के टीकाकरण किए गए। टीकाकरण केंद्र के डॉ मोहम्मद ने एवं उनके एवं सहकारीयो ने इस टीकाकरण में परिश्रम लिया। इस वक्त बोलते हुए जिलाधिकारी पापलकर ने कहा कि कोविड टीका सुरक्षित है। सरकार के मार्गदर्शक सूचनाओं के अनुसार 45 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को टिका दिया जा रहा है। टीका लेने के बाद भी मास्क का उपयोग करना होना, सामाजिक दूरी का ध्यान रखे 3 सूत्री नियमों का पालन करें। अपने और अपने परिवार एवं सभी नागरिकों को कोविड से सुरक्षित रखें।
0 Comments