मक्तबे हाशिमीया का सराहनीय कदम...!
बोसीदा (पुराने) कुरान ए पाक को जमा करने की मुहिम
अकोला- कुरान शरीफ अल्लाह ताला की एक मुकद्दस किताब है इसका एतराम हम सब पर लाजिम है। इसी के मद्देनजर कुरान शरीफ की बेहुरमति ना हो। इस हेतु से स्थानीय पोला चौक स्थित मकतब हाशमीया द्वारा एक सराहनीय उपक्रम चलाया गया। जिसमें बोसीदा ( फटे पुराने कुरान शरीफ) कुरान ए पाक संपूर्ण अकोला शहर से इकट्ठा किए गए। तथा उन्हें सही सलामत हिफाजत के साथ मासूम सा कब्रिस्तान में दफनाया गया। यह अभियान अंतर्गत संपूर्ण अकोला शहर से कुरान ए पाक को जमा किया गया था। इस सराहनीय उपक्रम का नेतृत्व मौलवी मुजाहिद इशाती,कासमी साहब ने किया। इस अभियान को सफल बनाने में मौलवी नदीम कासमी, अलहाज जिब्राइल दीवान, खालीक साहेब, मौलवी जावेद, हाफिज वसीम, हाफिज वाजिद, मौलवी जुबेर, इमरान शेख राजीक, हाफिज फैजान, मौलवी सोहेल एजाज, रशीद भाई मोबाइल वाले, हाफिज समीर, मौलवी एहसान, शौकत भाई, फैसल बाबू, मौलवी शाहरुख, हाफिज अनीस, जुनेद दीवान आदि ने प्रयास किया।
0 Comments