Header Ads Widget

अकोला शहर में एरिया डोमिनान्स पेट्रोलिंग का आगाज

अकोला शहर में एरिया डोमिनान्स पेट्रोलिंग का आगाज
अकोला-अकोला शहर के नागरिकों में सुरक्षा की भावना बड़े एवं शाम के समय ७:०० बजे लगाए जाने वाले कोरोना प्रतिबंधात्मक उपाय योजनाओं का  बारीकी से  पालन हो इसके लिए  पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर एवं अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत के निर्देशानुसार शहर के  उपविभागीय पोलीस अधिकारी सचिन कदम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी एवं उनके दुय्यम  अधिकारी तथा पुलिसकर्मियों के साथ संबंधित पुलिस स्टेशनों में क्षेत्र के संवेदनशील एवं मिश्र बस्ती परिसरों में डोमिनेंस पेट्रोलिंग शुरू की है। जिसका आगाज गुरूवार को  अकोला शहर जो के एक अती संवेदनशील  के रूप में पहचाना जाता है। 
छोटी घटनाओं का रूपांतर बडी बडी  घटनाओं में कब हो जाता है इसे कोई  टाइम नहीं लगता है विशेष करके शाम के समय शहर में वाहनों की एवं आम नागरिकों की बढ़ती गर्दी को ध्यान में रखकर हर चौक एवं  बस्ती में पुलिस का अस्तित्व दिखे इसलिए शाम के समय ५:३० से ८:३० एरिया डोमिनास पेट्रोलिंग शुरू की गई है इसमें शहर के सभी प्रभारी अधिकारी व अपने दुयम अधिकारी कर्मचारियों के साथ   सहभागी हुए। पुलिस स्टेशन सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले उपविभागीय पुलिस  अधिकारी सचिन कदम सिटी कोतवाली के पुलिस निरीक्षक उत्तम जाधव, शहर यातायात पुलिस निरीक्षक गजानन शेलके अपने पुलिसकर्मियों के साथ सहभागी हुए। जो गांधी चौक, ताजनापेठ, मोहम्मद अली रोड, चांदेकर चौक, परिसर में पेट्रोलिंग की गई। इसवक्त  पुलिस की वाहनों एवं बड़े वाहनों के काफिले को  देख कर थोड़ा समय के लिए नागरिक हैरान हो गए थे। इसप्रकार सभी परिसरों मे हररोज पेट्रोलिंग की जाएगी। ऐसा इसवक्त कहा गया।

Post a Comment

0 Comments

close