होम आयसोलेशन के मरीज ऑक्सीजन क्षमता पर रखें ध्यान
जिला शल्य चिकित्सक डॉक्टर राजकुमार चौहान
अकोला-कोविड मरीजों की घर में स्वतंत्र रहने की सुविधा है ऐसे मरीजों को होम कोरनटाईन रहने का मशवरा दिया जाता है किंतु ऐसे मरीजों ने खुद के ऑक्सीजन क्षमत एवं स्तर को ध्यान में रखने की अपील जिला शल्य चिकित्सक डॉ राजकुमार चौहान ने की है। सुबह ६ मिनट रूम में ही चले ऑक्सीजन स्तर ९४ से कम हो तो तत्काल अस्पताल में भर्ती हो जाए ऐसा वैद्यकीय मशवरा डॉ चौहान ने दिया है। होम क्वारंटाईन मे रहनेवाले मरीज दवाइयों का सेवन करते समय मे ले तथा विश्रांति भी जरूरी है। इन मरीजों को उपचार के समय घर की एक खोली में रहना पड़ता है। घर के अन्य व्यक्ति के साथ किसी से भी संपर्क नहीं होंगा इस और खुद मरीज ने एवं घर के अन्य व्यक्तियों ने ध्यान देना आवश्यक है। घर में किसी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हुआ हो तो यह बात पढ़ासीयों से ना छुपाई जाए उन्हें यह जानकारी रही तो वे संपर्क में नहीं आएंगे एवं संक्रमण की श्रृंखला को तोडने मे मदद होंगी। कोरोना पॉजिटिव मरीज ने योग्य आहार लेकर आराम करें। मन प्रसन्न रखने के लिए अच्छी किताबें पड़े संगीत सुनें शरीर झुके इतना व्यायाम करें प्रत्येक मरीज हर रोज सुबह दोपहर एवं शाम ऐसे तीन समय अपना खुद का ऑक्सीजन स्तर की जांच पल्स ऑक्सी मिटर से करें सुबह के समय खोली मैं ६ मिनट चले।ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर संबंधीत व्यक्ती द्वारा तात्काल अस्पताल में भर्ती होना चाहिए ऐसी अपील अकोला जिला शल्य चिकीत्सक डा राजकुमार चव्हाण ने की है।
0 Comments