बैंको की लगातार छुट्टी ने ग्राहकों का बढाया सरदर्द
सर्वर डाउन रहने से ईएमआई भरने एवं ऑनलाईन ट्रांजेक्शन मे आई दिक्कते
अकोला- संपूर्ण देश भर में १ अप्रैल एवं २ April को लगभग सभी बैंकों का सर्वर डाउन रहा, जिसके चलते लोगों को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में दिक्कतें हुईं। बैंक बंद होने के कारण रुपए निकालने के लिए एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ही सहारा था, लेकिन यह सेवा भी नहीं मिल पाई। सिवाय एसबीआई को छोड सभी के सर्वर डाउन होने के कारण गूगल पे, फोन पे जैसे यूपीआई एप, एनईएफटी और आईएमपीएस भी नहीं हो पाए। इससे करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश था जिसके कारण बैंक बंद रहे। ऐसे में ३१ मार्च को क्लीयरिंग के लिए डाले गए चेक शनिवार को ही क्लीयर होने की संभावना है। हो पाएंगे।इन दिनों कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। ऐसे में लोगों को कभी भी नकद की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे बहुत से लोग कैश के लिए भटकते रहे। अस्पताल का खर्च तथा दवाईयों के लिए पैसों की आवश्यकता पडती है। दवा के पैसे चुकाने के लिए न तो ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो रहा है और न ही एटीएम से पैसे निकल पा रहा थे।प्राप्त जानकारी अनुसार हर साल १ अप्रैल को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। नए वित्त वर्ष में प्रवेश होने के कारण डाटा कम्पाइलेशन और बैलेंस शीट का काम होता है। वर्क लोड अधिक होने के कारण २४ घंटे तक सभी बैंकों के सर्वर डाउन रहते हैं और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी दिक्कत आती है।
बतादे की, नागरीकों की दिनांक १ से लेकर तो ५ तारीख के बिच विभीन्न वंâपनीयों की ईएमआई भी रहती है। जिसे समय पर भरना अनिवार्य रहता है। अन्यथा संबंधीत वंâपनीयों द्वारा ड्यू चार्ज लगाया जाता है। जिससे नागरीकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पडता है। इसी के मद्देनजर अकोला मे एसबीआई बैंक के सर्वर को छोडकर सभी सर्वर ठप्प नजर आए। तथा बिच मे एसबीआई का सर्वर भी ठप्प हो गया था। जिससे नागरीकों को काफी परेशानीयों का सामना करना पडा।विंâतू इस समस्या से बचने के लिए कुछ लोगो ने पहले से अपने खातो मे आवश्यक राशी जमा कर रखी थी।ट्रांजैक्शन के लिए भटकते रहे लोग......
एटीएम सेंटर में पैसे निकालने के लिए आए एक व्यक्ती से बात करने पर पता चला की, उन्होंने सुबह से चार एटीएम सेंटरों का चक्कर काट लिया है, लेकिन एक भी एटीएम से रकम नहीं निकली। यहां तक कि गूगल पे और फोन पे से भी पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाए।। उस व्यक्ती को आखीर शिवाजी कॉलेज के समीर रहनेवाले एसबीआई के एटीएम पर पहुंचकर अपनी राशी निकालनी पडी। वही शहर में बहुत से लोग रकम निकालने के लिए एक से दूसरे एटीएम भटकते रहे।
0 Comments