Header Ads Widget

देशमुख के इस्तीफे के बाद दिलीप वलसे पाटिल को मिल सकती है गृहमंत्री की कमान

देशमुख के इस्तीफे के बाद  दिलीप वलसे पाटिल को मिल सकती है गृहमंत्री  की कमान
 मुंबई- महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख की ओर से सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद एनसीपी नेता दिलीप वलसे पाटिल को यह जिम्मेदारी दी जा रही है। राज्य सरकार के सूत्रों  ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पाटिल को यह जिम्मेदारी मिलना लगभग तय है, बस इसका एलान किया जाना बाकी है।बता दें कि देशमुख ने सौ करोड़ रुपये की वसूली मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट से सीबीआई जांच के आदेश जारी होने के बाद इस्तीफा दे दिया। राज्य विधानसभा के छह बार सदस्य रह चुके दिलीप वलसे पाटिल वर्तमान में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कैबिनेट में आबकारी एवं श्रम विभाग के मंत्री का पद फिलहाल संभाल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

close