Header Ads Widget

पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में अभद्र टिप्पणी करने वाले नरसिंहनंद को गिरफ्तार करें

पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में अभद्र टिप्पणी करने वाले नरसिंहनंद को गिरफ्तार करें 
अकोला-पुरी मानव जाति के लिए सभी मजहब ओर समाज के लिए पूरी दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देने वाले पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में अपशब्द कहने वाले और इस्लाम को आतकवाद से जोड़ने वाले देश की अखडता ओर शांतता ओर भाईचारे को खराब करने वाले नरसिंहनंद को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसी मांग एक ज्ञापन के माध्यम से  अकोला एमटीपी द्वारा  जिलाधिकारी से की गई।जिसमें उन्होंने कहा कि  इस नरसिंहनंद ने कई जगहों पर अपने भड़काऊ भाषण में पैगम्बर मोहम्मद साहब पर गलत टिप्पणी कर के विशेषकर हिंदु समाज के लोगो को गुमराह करने की कोशिश की ओर मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
इसलिए हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि नरसिंह नंद को गिरफ्तार कर के कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ओर ऐसी संघठन को जो देश और मानवता के लिए हानिकारक है जो नरसिंह नद जैसे लोगों को आगे कर रहे हैं उन पर बैंन लगाया जाए। अन्यथा माइनॉरिटीज डेमोक्रेटिक पार्टी देश भर में आदोलन करेंगी। अपनी मांगों की प्रतिलिपि इस वक्त  महामहिम राष्ट्रपति, गृहमंत्री तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी भेजी गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष सोहेल कादरी अकोला शहर अध्यक्ष सैयद साहिल रजवि  मीडिया प्रभारी रिजवान खान सद्दाम अली फैजान रब्बानी मौलाना शाह नवाज साहब गुलाम ख्वाजा मुदस्सीर समीर टेलर सैयद फरहान जानी कुरेशी जुनैद बगदादी मोहम्मद रेहान  भाई आदि पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close