नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन करा रही अकोला पुलिस....!
अकोला- अकोला में कोरोना का कहर बढ़ता देख जिलाधिकारी द्वारा नाइट में सख्त कर्फ्यू लगाया गया है तथा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लगाए गए पाबंदी का पालन करने के निर्देश दिए है। इस आदेश को अमली जामा पहनाने के लिए शहर उपविभागीय पुलिस
अधिकारी ने डाबकी रोड पुलिस तथा कमांडों के साथ परिसर का जायजा लिया। प्रदेश में कोरोना से पीडित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। प्रशासन इस बीमारी को नियंत्रित करन के हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन नागरिकों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है।आखिरकार प्रशासन ने एक आदेश जारी करते हुए 5 अप्रैल से दिन में जमावबंदी तथा रात में संचारबंदी जारी की है। इस आदेश में जीवनात्मक सामग्री के अलावा आवश्यक जरूरतों को बाहर रखा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए आदेश का पालन करने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर के मार्गदर्शन में सम्बन्धित अधिकारी कडाई से प्रयास कर रहे हैं। गुरूवार की रात शहर उपविभागीय पुलिस अधिकारी सचिन कदम, डाबकी रोड पुलिस निरीक्षक विजय नाफडे, कमांडो, विशेष दल के कर्मचारियों को गुलजार पुरा समेत परिसरों का जायजा लिया। पुलिस को देखकर सड़कों पर मटरगस्ती के लिए सड़कों पर निकले युवकों में भगदड़ मच गई थी। इस वक्त पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि अपने घरों में रुके तथा आवश्यक पर ही बाहर निकले अन्यथा कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
0 Comments