Header Ads Widget

राशन कार्ड के मामलों में हो रही धांधलीयो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- उपजिलाधिकारी संजय खडसे

राशन कार्ड के मामलों में हो रही धांधलीयो को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- उपजिलाधिकारी संजय खडसे
अकोला-स्थानीय जन सत्याग्रह संगठन ने अकोला जिला अधिकारी से राशन कार्ड के मामलों को लेकर चर्चा की और एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया कि राशन कार्ड की समस्याएं सेतु के जरिए से पुरवठा कार्यालय में छुड़ाई जाती है लेकिन कुछ समय से नागरिकों को राशन कार्ड के मामलों में हो रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए जन सत्याग्रह संगठन ने तफ्तीश करना शुरू की सामने बात आई की कुछ कर्मचारी आर्थिक कारणों की वजह से नागरिकों को मानसिक त्रास दे रहे हैं और नियम को नजर अंदाज़ कर अपनी मनमानी करने की कोशिश कर रहे है जिसकी वजह से अकोला के नागरिकों को परेशानी हो रही है अगर समय रहते इन कर्मचारियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो परिणाम कुछ और हो सकता है जिसपर अकोला उपजिल्हाधिकारी खडसे ने कहा की राशन कार्ड के मामलों में किसी भी किस्म की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ज्ञापन में आगे कहा गया की आप हर काम नियम से करे अगर नियानुसार काम नही किया गए तो आने वाले समय में जन सत्याग्रह संगठन लोकशाही मार्ग से आंदोलन करेगा यह निवेदन आसिफ अहमद खान के नेतुत में दिया गया निवेदन देते समय मिर्जा इमरान बेग,शेख वसीम, उबैद राही,मिर्जा नावेद बेग,इमरान खान रब्बानी,सय्यद इमरानोद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

close