Header Ads Widget

व्यापारी प्रशासन को सहकार्य करें- जिलाधिकारी पापलकर

व्यापारी प्रशासन को सहकार्य करें- जिलाधिकारी पापलकर
अकोला- कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने निर्बंध लगाए हैं। इन निर्बंधो का पालन  सभी के हीत  के लिए है इसी के मद्देनजर निर्बंध का पालन करके व्यापारियों ने प्रशासन को सहकार्य  करने की अपील जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने की है। जिले की दुकानें एवं व्यवसाय शुरू करने पर एवं निर्बंध से छूट मिले एवं   व्यापार शुरू करने की अनुमति दी  जाए ऐसी मांग व्यापारियों ने की। इस पर व्यापारी संगठनों की बैठक गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन में संपन्न  हुई। इस वक्त जिल्हाधिकारी जितेंद्र पापळकर के  साथ जिला परिषद के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ कटीयार, मनपा आयुक्त निमा अरोरा,पोलीस अधीक्षक जी. श्रीधर, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे, उपविभागीय अधिकारी डॉ. निलेश अपार, पोलीस उपअधीक्षक सचिन कदम तथा  अन्य अधिकारी व व्यापारी संघटनाओ के प्रतिनिधी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

close