Header Ads Widget

रेमडिसिवीर इंजेक्शन का उपयोग....!निजी अस्पतालों की उड़न दस्तो द्वारा होंगी जांच

रेमडिसिवीर  इंजेक्शन का उपयोग....!
निजी अस्पतालों की उड़न दस्तो द्वारा होंगी जांच
अकोला-कोरोना पाँझिटीव्ह रिपोर्ट नहीं होने के बावजूद एवं सांस लेने संबंधी बीमारी पर निजी नॉन कोविड अस्पतालों में हो रहे रेमडिसीविर इंजेक्शनो के उपयोग पर शुक्रवार 9 से जिले में  उड़न दस्तों के पथक जांच करेंगे इस संदर्भ में आदेश जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर ने संपन्न हुई बैठक में दीया। गुरुवार शाम संपन्न हुई टास्क फोर्स समिति की बैठक में रेमडिसीविर इंजेक्शन के कमी पर एवं उसके अनुरूप प्राप्त हो रही शिकायतों पर चर्चा की गई। इस वक्त सरकारी वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ मीनाक्षी गजभिये, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. राजकुमार चव्हान,  निवासी उप जिलाधिकारी संजय खडसे, डॉ श्याम कुमार सिरसाम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस वक्त जिलाधिकारी पापलकर ने जिला शल्य चिकित्सकों के संदर्भ में दो उड़न दस्ते गठित करने के निर्देश दिए। निजी नॉन कोविड अस्पतालों में यह इंजेक्शन का उपयोग करने  के चलते स्वास्थ्य अधिकारियों का समावेश रहने वाले पथक हॉस्पिटलों की जांच करेंगे तथा प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।

Post a Comment

0 Comments

close