Header Ads Widget

मेहता के रूप मे भारत को मिला रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का बहुमान...116 साल पुराने रोटरी आंतरराष्ट्रीय के अध्यक्ष पद मिलने पर महानगर में रोटरी वर्ग का जल्लोष

मेहता के रूप मे भारत को मिला रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का बहुमान
...116 साल पुराने रोटरी आंतरराष्ट्रीय के अध्यक्ष पद मिलने पर महानगर में रोटरी वर्ग का जल्लोष 
अकोला-रोटरी क्लब ऑफ कलकत्ता के ज्येष्ट सदस्य,उद्योगपती शेखर मेहता का रोटरी इंटरनेशनल के 111वें अध्यक्ष के रूप में हाल ही मे चयन हुवा है. वैश्विक स्तर पर 1.2 मिलियन रोटरी सदस्यो को अब वे संचालित करेगे.मेहता के रूप में भारत के वे चौथे व्यक्ति हैं,जो अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं. मेहता के इस अंतरराष्ट्रीय नियुक्ति का महानगर के सभी रोटरी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया है .रोटरी अंतर्राष्ट्रीय विगत 100 वर्षों में भारत में 1.5 लाख रोटरी सदस्यों के साथ एव 4000 क्लबों तक और दुनिया भर में 1.2 मिलियन सदस्यों के साथ 36,000 क्लबों में विकसित हुआ है. 2019-20 में भारत में रोटरी फाउंडेशन ने 28.4 मिलियन अमरीकी डालर की वैश्विक अनुदान परियोजनाओं का समर्थन किया है. रोटरी का लक्ष्य रोटरी के फोकस के क्षेत्रों में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में  सरकार को सक्रिय रूप से समर्थन देना होगा.अध्यक्ष के रूप में मेहता दुनिया भर में पोलियो को समाप्त करने की रोटरी की सर्वोच्च प्राथमिकता की देखरेख करेंगे. ग्लोबल पोलियो उन्मूलन पहल में अपने सहयोगियों के साथ रोटरी ने 30 साल से अधिक समय पहले इस पहल की अगुवाई करने के बाद से पोलियो के मामलों में 99.9 प्रतिशत की कमी हासिल की है.  तब से रोटरी सदस्यों ने 122 देशों में 3 बिलियन से अधिक बच्चों को इस लकवाग्रस्त बीमारी से बचाने के लिए 2.1 बिलियन डॉलर और अनगिनत स्वैच्छिक घंटों का योगदान दिया है.आज, केवल दो देश जंगली पोलियो वायरस अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मामलों की रिपोर्ट करना जारी रखते हैं.1995 से रोटरी ने भारत सरकार के साथ मिलकर पांच साल से कम उम्र के 172 मिलियन बच्चों का टीकाकरण करने के लिए हर साल राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस स्थापित करने का काम किया हैं. भारत पिछले सात वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है.पिछले वर्ष से मेहता भारत में 
कोविड के लिए रोटरी की प्रतिक्रिया को मजबूत करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं.उनके मार्गदर्शन में, भारतभर के रोटरी क्लब अस्पतालों और कोविड देखभाल सुविधाओं को ढांचागत सहायता प्रदान करने के साथ-साथ टीकाकरण रोलआउट और डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय सरकारों और अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.ऐसें .क्रियाशील मेहता रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनका रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी डॉ. जुगल चिरानिया, इंकलेव चेअर पर्सन उदय वझे, असी.गवर्नर ब्रिजमोहन चितलांगे समेत डॉ.आशा निकते,रवी जोशी,भारती शेंडे,अनिल अग्रवाल,देवेंद्र वाकचौरे,राजेश अकोटकर एव रोटरी मिडटाऊन,नॉर्थ,मेन,ईस्ट,रोटरी सेंट्रल,रोटरी  अग्रोसिटी आदीं ने किया.

Post a Comment

0 Comments

close