Header Ads Widget

रामदास पेठ पुलिस ने जप्त किया १ लाख २६ हजार का अवैध गुटका

रामदास पेठ पुलिस ने जप्त किया १ लाख २६ हजार का अवैध गुटका
अकोला-  रामदासपेठ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी पो. नी. विलास पाटील  को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर उन्होंने अवैध गुटका बिक्री करनेवाले व्यक्ती के घरपर छापामार कार्रवाई करते हुए गुटका जप्त किया। प्राप्त जानकारी अनुसार  शेख ख्वाजा फकीर मोहमद्द (२३) निवासी ताजनापेठ अकोला इसके द्वारा इक्बाल मेंशन तेलीपुरा  ताजनापेठ पुलिस स्टेशन के पिछे अपनी दुकान मे अवैध   रूप से गुटका रखा है। इस जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए  गुटका व   सुगन्धित तम्बाखु बडी मात्रा मे संबंधीत के पास से जप्त की गई।
 जिसमे  मिराज स्वदेशी सुगंधी तंबाखू के कुल १०० पॅकेट किंमत ३० हजार रू, विमल पान मसाला सुगंधी तंबाखू कुल ७२ पॅकेट किंमत २० हजार, वी-१ तंबाखू ७२ पॅकेट किंमत ३,५०० ,  विमल तंबाखू १७० पॅकेट ३,५५० रू, नजर गुटका १०८ पॅकेट ४४ हजार ५००, काली बहार सुगंधित सुपारी १२५ पॅकेट  २५ हजार रूपए ऐसा कुल  १ लाख २६ हजार ५५० रू कस मुदेमाल जप्त करके उनके खिलाफ पो स्टे रामदासपेठ मे  महाराष्ट्र गुटका बंदी कानून अनुसार विभीन्न कलम अनुसार अपराध  दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर,अप्पर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत,  उपविभागीय पोलीस अधिकारी सचिन कदम के  मार्गदर्शन मे  रामदास पेठ के पुलिस  निरीक्षक विलास पाटील व डीबी पथक ने की।

Post a Comment

0 Comments

close