Header Ads Widget

घर की दीवार गिरने से मलबे तले दबकर 9 साल के मासूम की हुवी मौत

घर की दीवार गिरने से मलबे तले दबकर 9 साल के मासूम की हुवी मौत
अकोला-अकोला जिले के बालापुर शहर में आज सुबह चार से साढ़े चार बजे के दरमियान ईट व मिट्टी से बने घर की दीवार गिरने से 9 साल के मासूम की मौत होने की जानकारी उजागर हुवी है।बालापुर शहर के शतरंजी पूरा परिसर में कल सुबह चार से साढ़े चार बजे शेख रसूल शेख वजीर अपनी पत्नी शबाना परवीन, व अपने लड़का शेख नुमान, शेख फरहान,शेख इरफान व शेख कामरान के साथ घर मे सोये हुवे थे की अचानक सुबह 4 से साढ़े चार बजे घर की दीवार गिर गई।
जिसमें पूरा परिवार दब गया।घर के पड़ोस में रहने वाले साजिद इक़बाल व उन के भाई को आवाज आने पर उन्हों ने दीवार के मलबे तले दबे परिवार को निकाला व उपचार के लिये प्राथमि आरोग्य केंद्र ले गये ।जहां डॉक्टरों ने शेख रसूल के छोटे लड़के शेख कामरान को मरा हुवा घोषित कर दिया और बाकी परिवार पर उपचार कर घर वापस भेज दिया। इस घटना से परिसर में मातम फैल गया है तथा परिवार को नन्हे बच्चे के जाने से गहरा सदमा बैठा है।

Post a Comment

0 Comments

close