Header Ads Widget

आंतरराष्टरीय रोबोट्रिक्स प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं के शैक्षिक प्रगति हेतु समाज ने आगे आने की जरूरत

आंतरराष्टरीय रोबोट्रिक्स प्रतियोगिता की विजेता  छात्राओं के शैक्षिक प्रगति हेतु समाज ने आगे आने की जरूरत
अकोला- अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक प्रतियोगिता में महानगर के मनुताई कन्या शाला में पढ़नेवाली छात्राओं ने सम्मिलित होकर अपने अविष्कारों से अंतरराष्ट्रीय जगत को मंत्रमुग्ध किया है. ऐसे छात्राओं की शैक्षिक प्रगति हेतु समाज ने आगे आने का आवाहन केआयआयटीएस एंजेल रोबोटिक्स टीम की मेंटोर काजल राजवैद्य ने किया. स्थानिय जठारपेठ परिसर के होटल जैन सभागृह में संपन्न हुये केआयआयटीएस रोबोटिक्स प्रतियोगिता के विजेता टीम की पत्रकार परिषद में इन छात्राओं के अभिनव गुणों की केआयआयटीएस रोबोटिक्स एंजल की प्रमुख एवं अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक ट्रेनर काजल राजवैद्य ने जानकारी दी. इस अवसर पर विजय भट्टड,मनुताई कन्या शाला की पूर्व प्राचार्या डॉ. वर्षा पाठक आदी उपस्थित थे. मनुताई कन्या शाला में पढ रही पढ़ रही इन 18 छात्राओं को रोबोटिक का प्रशिक्षण देकर उन्हे अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया.इन छात्राओं ने अपने अभिनय अविष्कारोंसे इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अव्वल स्थान प्राप्त किया.आगे के रोबोटिक प्रशिक्षण हेतु इन छात्राओं के अनुसंधान कार्य के लिए समाज ने प्रोत्साहन हेतू आगे आने की जरूरत है.यह सभी छात्राये आर्थिक कमजोर एव ग्रामीण अंचल से होकर इन छात्राओं के लिए पर्याप्त संसाधन की जरूरत है. समाज ने अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए इन छात्राओं के प्रशिक्षण हेतु आगे आने का अनुरोध इस अवसर पर किया गया.इस अवसर पर इस प्रतियोगिता की जानकारी दी गई.अंतरराष्ट्रीय स्तर रोबोटिक्स संस्था  "फर्स्ट"ने अमेरिका में आयोजित किए इस अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक प्रतियोगिता में स्थानीय केआयटीएस एंजेल की टीम चुनी गई.प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में 11 राष्ट्रों से 3000 प्रत्याशियों में से 20 टीमों को चुना गया.
जून माह में ऑनलाइन महाअंतिम राऊंड हूवा, जिसमें केआयटीएस इंजेल की छात्राओं ने बनाए खेती उपकरण को खूब सराया गया.यह आविष्कार अव्वल रहा.खेती का यह बुआई यंत्र का आविष्कार कल्पना से परे होने का अनुमान इस प्रतियोगिता में लगाया गया. इससे काश्तकारों को राहत मिलेगी.प्रतिभा यह सभी मे होती है,केवल उसे निखारने की जरुरत है.इस सूत्र नुसार केआयटीएसने मनुताई विद्यालय की छात्राओ के भीतर के गुण को उजागर कर उनपर शास्त्रीय संस्कार किये.परिणाम स्वरूप यह टीम अव्वल रह कर महानगर का नाम रोशन हुवा.इस अवसर पर काजल राजवैद्य के कार्य की जानकारी दी गयी एव बनाये गये आविष्कारों का प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किया गया.इस पत्रकार परिषद मे आंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता की विजयी टीम की छात्राये कु.गायत्री तावरे, कू.स्नेहल गवई, कू.अंकिता वाजिरे, कू.अर्पिता लंगोटे, कू.निकिता वसतकर, कू.रुचिका मुंडाले, कू.सायली वाकोडे, कू. प्रणाली इंगळे, कू.गौरी गायकवाड, कू.नेहा कवळकार, कू.पूजा फुरसूले, कू.स्वाती सरदार, कू.सानिका काळे, कू.आचल दाभाडे, कू.दिया दाभाडे, कू.गौरी झांबरे, कू.प्रांजली सदाशिव समवेत तंत्र सहायक रुषभ राजवैद्य व पालकवर्ग उपस्थित थे.

Post a Comment

0 Comments

close