अकोला की प्रथम महिला जिलाधिकारी अरोरा का पत्रकार इरशाद अहमद ने किया स्वागत
अकोला-अकोला महानगर पालिका में एक कर्तव्य दक्ष तथा कुछ दिनों में ही अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले आयुक्त नीमा अरोरा का अकोला 24 न्यूज़ के कार्यकारी संपादक इरशाद अहमद द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। बता दें कि हाल ही में मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार मनपा आयुक्त नीमा अरोरा को अकोला की जिलाधिकारी बनाया गया है। तथा जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर इन्हें अकोला मनापा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। जिसके मद्देनजर गुरुवार को उन्होंने जिलाधिकारी जितेंद्र पापलकर की उपस्थिति में उनसे अकोला जिलाधिकारी का पदभार स्वीकार किया है। पत्रकारिता अहमद द्वारा किए गए स्वागत पर नूतन जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने उनका आभार मानते हुए उन्हें अपने कार्यों को ऐसे ही ईमानदारी के साथ करते रहने का बताया।
0 Comments