अकोला-बालापुर महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा
चार युवकों की मौत, गांव परिसर में छाया मातम
अकोला-रात मे यात्रा करना वैसे ही जान को जोखिम में डालना रहता है। हमारे महामार्ग की सड़कें और उस पर यातायात यह जानलेवा होने का हमें दिखाई देता है किंतु अपनी जान को जोखिम में डालकर वाहन चालक को अपने वाहन को चलाना पड़ता है। रोजाना कहीं ना कहीं सड़कों में निर्माण हुए खड्डे तथा अन्य कारणों से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसी एक दर्दनाक घटना अकोला शहर के समीप में रहने वाले राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर स्थीत रिधोरा गाव के पास कार और ट्रक में भीषण दुर्घटना हुई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई।
यह घटना इतनी भीषण थी कि कार की पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए थे। बता दें कि अकोला जिले की रिधोरा परिसर में यह सड़क हादसा पैसा आया जो रात 1 बजे के दरमियान राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर हुआ। ट्रक और कार के बीच हुई दुर्घटना में कार में सवार लोग यह शेगाव से दर्शन करके mh37 जी 8262 यह कार से वाशिम की ओर जा रहे थे। ट्रक एवं कार में भीषण दुर्घटना होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी अनुसार मृतकों में शुभम कुटे, धनंजय नवगरे, विशाल नवगरे, मंगेश नामदेव राऊत इनका समावेश होने की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बालापुर पुलिस स्टेशन के थानेदार दत्तात्रय आव्हाड अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए थे तथा सामने का हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया था। इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी तथा एक को गंभीर अवस्था में आगे के उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भेजा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक वाशिम जिला के मालेगांव तहसील में आने वाले पांग्रीकूटे इस गांव के निवासी होने का पता चला है आगे की जांच पुलिस कर रही है। इस हादसे से उनके गांव मैं शोक की लहर फैल गई है।
0 Comments