कैलास टेकडी के पुरपीडितो को आर्थिक अनुदान मिले
अकोला--हाल ही में आयी बाढ से कैलास टेकडी परिसर के नागरीको के घरो एवं घर मे के समान का भारी नुकसान हुवा है. लोग बेघर हुये.उन्हे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड रहा है.प्रशासन ने महानगर के अन्य परीसर का तुरंत सर्वे कर उन्हे आर्थिक मदत दी है,किंतु कैलास टेकडी परिसर के नदी किनारे रहनेवाले नागरीक वर्ग को अभीतक सहायता नही मिली है. उनका सर्वे अबतक प्रलंबित है.इसी का संज्ञान लेते हुये कैलास टेकडी परिसर के युवा जनसेवक एवं युवक काँग्रेस के जिला पदाधिकारी आशिषभाई पांडे ने जिल्हाधिकारी को निवेदन देकर कैलास टेकडी परिसर मे रहेनेवाले नागरिकोके आर्थिक सहायता के लिये तुरंत पंचनामा कर उन्हे क्षती पूर्ती देने की मांग की. परीसर के नागरिक वर्ग को उनका हक मिले इस हेतू युद्धस्तरसर प्रयत्न कर प्रशासन ने उन्हे तुरंत मुआवजा एवं रेशन उपलब्ध करने की मांग निवेदन मे की हैं.इस अवसर पर आशिष पांडे समेंत नागसरसेवक मो. इरफान, अभिलाषभाऊ तायडे,जितेंद्र बगाटे,विशाल इंगळे, वैभव काकड,आशिष सोनोने आदी उपस्थित थे.
0 Comments