Header Ads Widget

शांतता समिति की बैठक....! कोरोना प्रतिबंधात्मक नियमों का पालन कर मनाएं गणेशोत्सव - जिलाधिकारी

 शांतता समिति की बैठक....!

कोरोना प्रतिबंधात्मक नियमों का पालन कर मनाएं गणेशोत्सव - जिलाधिकारी 

अकोला- सरकार ने गणेशोत्सव को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इन निर्देशों का सख्ती से पालन करें ऐसा  जिला कलेक्टर नीमा अरोरा ने बुधवार को आयोजित शांतता समिती की बैठक मे  गणेश मंडल के पदाधिकारियों से अपील की। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को अवसर बनने से रोकने के लिए कोरोना प्रतिबंधात्मक नियमों का पालन करते हुए घर पर ही गणेशोत्सव मनाएं ऐसा भी उन्होंने कहा।  इस संबंध में बुधवार को  जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन भवन मे शांतता   समिति की बैठक संपन्न हुई। इस  बैठक में महापौर सौ अर्चना मसने, जिलाधिकारी नीमा अरोरा, पुलिस अधीक्षक जी. श्रीधर, उप महापौर राजेंद्र गिरी,निवासी उपजिलाधिकारी  मुकेश चव्हाण, लोक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष मोतीसिंह मोहता, सचिव एवं पार्षद सिद्धार्थ शर्मा सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, शांतता समिति, मोहल्ला समिति के सदस्य उपस्थित थे।  

 बैठक की शुरुआत में प्रभारी निवासी उपजिलाधिकारी मुकेश चव्हाण ने गणेशोत्सव को लेकर सरकार के निर्देश पढ़कर उपस्थितों को जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर ने गणेशोत्सव के दौरान जिले में पुलिस सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।  मंडल के पदाधिकारीयों ने त्योहार के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के साथ ही सहयोग करें ऐसी अपील की। सिद्धार्थ शर्मा और मोतीसिंह मोहता ने अपने विचार व्यक्त किए। मंडलो द्वारा इसवक्त े प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन किया।    इस अवसर पर जिलाधिकारी  नीमा अरो़रा  ने कहा कि प्रशासन सभी गणेश मंडलों की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि मरम्मत का कार्य तत्काल पूरा कर लिया जाएगा। एकल विंडो योजना को आसान बनाने का प्रयास करें। साथ ही गणेशोत्सव मनाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि कोरोना का संकट बना हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए जान बचाना भी जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक गणेश मंडलो ने अपने-अपने क्षेत्र में आरटीपीसीआर जांच कर ले।  गणेश स्थापना से लेकर विसर्जन तक की अवधि के दौरान होने वाली भीड़ से बचकर आपको अपनी और अपने परिवार की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण पूरक उत्सव  मनाने के लिए गणेश की मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने की अपील की। निवासी उपजिलाधिकारी  मुकेश चव्हाण ने इसवक्त सभी का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments

close