भारतीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव, जिला प्रशासन का उपक्रम
साइकिल रैली द्वारा कोविड टीकाकरण जनजागृति
अकोला-भारत के स्वतंत्र के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में विभिन्न उपक्रम चलाए जा रहे हैं। जिस के अनुरूप जिले में कोविड टीकाकरण संबंधी जनजागृति हो इस हेतु से शनिवार की सुबह ठीक 7:30 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया था। इस साइकिल रैली में खुद जिलाधिकारी नीमा अरोरा,जिल्हा परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी सौरभ कटियार, निवासी उपजिल्हाधिकारी संजय खडसे तथा विविध विभागो के शासकीय अधिकारी , कर्मचारी, महाविद्यालयीन छात्र, छात्राएं, सामाजिक, सांस्कृतिक, क्रीडा संस्थांओ के प्रतिनिधी, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय छात्रसेना विद्यार्थी आदी ने सहभाग लिया था।
सुबह 7:30 बजे निकली इस रैली को जिलाधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी नीमा अरोरा द्वारा हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया।
उसके बाद यह रैली सरकारी बगीचा-जयहिंद चौक-छोटा पूल-सावताराम मिल रोड-मानिक टॉकीज-संतोषी माता चौक के रास्ते जिल्हा क्रीडा अधिकारी कार्यालय वसंत देसाई स्टेडियम पहुंची जहां एक छोटे खानी कार्यक्रम का आयोजन कर रैली का समापन किया गया।
0 Comments