Header Ads Widget

आजादी का अमृत महोत्सव यातायात शाखा ने साइकल रैली निकाल कर मनाया

आजादी का अमृत महोत्सव यातायात शाखा ने साइकल रैली निकाल कर मनाया
अकोला- शहर यातायात नियंत्रण शाखा अकोला द्वारा भारत स्वतंत्र को 75 वर्ष पूरे होने पर अर्थात "आजादी का अमृत महोत्सव" यह उपक्रम  अकोला जिले के पुलिस अधीक्षक जी श्रीधर की संकल्पना से एवं आदेशानुसार शहर यातायात नियंत्रण शाखा अकोला द्वारा रविवार की सुबह 7:00 बजे साइकिल मैराथन स्पर्धा का आयोजन कर मनाया। साइकिल मैराथन का आरंभ शहर यातायात शाखा के कार्यालय से आरंभ होकर नेहरू पार्क चौक, अशोक वाटिका चौक, सरकारी बगीचा, कोतवाली चौक, मानिक टॉकीज, राजकमल चौक, रेलवे ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन चौक, अग्रसेन चौक, दुर्गा चौक, सिविल लाईन चौक के रास्ते शहरी यातायात शाखा कार्यालय में समापन हुआ।
 इस साइकिल रैली में सीपी भदोला लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 11 MH BN NCC, Akola Dr. PDKV NCC Sub-Unit. S.A.Art & Sci. Collage. RDG NCC Unit के कुल  १५० छात्र व छात्राएं सहभागी हुए थे। तथा डॉ अभयदादा पाटील,  प्रभजितसिंग बछेर, डॉ अरविंद आगरकर, पत्रकार  विठ्ठल महल्ले,  सुनिल अवचार, श्रीमती धनश्री देशकर, श्रीमती श्वेता मेंढे, श्रीमती वर्षा ताई, श्री दिलीप तिवडकर, श्री चांडकजी डॉ, जुगलकिशोर चिरानिया, डॉ सुनील शर्मा, विशाल  चिरानीया,  आदि अतिथियों ने साइकल रॅली मैं सहभाग लिया था।इस  "सायकल मॅरेथॉन" स्पर्धा मे सभी स्पर्धको को डॉ  अभयदादा पाटील व पोलीस निरीक्षक विलास पाटील के हाथों सन्मानपत्र दिया गया।
                            
 इस बीच सीडीएस  अध्यक्ष विपीन रावत इन्हें भी श्रद्धांजलि  अर्पण करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

close