Header Ads Widget

घर घर तिरंगा : जन जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की साइकिल रैली

घर घर तिरंगा : जन जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की साइकिल रैली
अकोला, जिला प्रशासन और नेहरू युवा केंद्र ने 'घर घर तिरंगा' अभियान के प्रति जागरूकता के लिए अकोला से बार्शीटाकली मार्गों तक साइकिल रैली के माध्यम से अभियान चलाया।  रैली को निवासी उपजिलाधिकारी संजय खडसे ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 6  बजे जिलाधिकारी कार्यालय से  साइकिल रैली आरंभ हुई।  इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों, नेहरू युवा केंद्र और एनसीसी के छात्रों ने भाग लिया।  
इस अवसर पर शैक्षिक गुणवत्ता विकास प्रकोष्ठ के गजानन महल्ले, कलेक्टर कार्यालय की अधीक्षक मीरा पागोरे, सचिन पाटिल आदि उपस्थित थे।  रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरू होकर कौलखेड़, कन्हेरी सरप मार्ग, विश्राम गृह बार्शीटाकली तक गई।  वहां से रैली का समापन कन्हेरी सरपमार्ग जिलाधिकारी कार्यालय में हुआ। इस साइकिल रैली ने नागरिकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अकोला- बार्शीटाकली मार्ग से आते-जाते समय भारत माता की जय के नारे लगे।  नागरिक उनका जवाब दे रहे थे।

Post a Comment

0 Comments

close