मनपा अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई
अकोला -केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार अकोला नगर निगम प्रशासन द्वारा ९ अगस्त से १७ अगस्त २०२२ तक स्वराज्य महोत्सव के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। शहर में हर घर तिरंगा पहल के तहत द्वारा शहर के प्रत्येक नागरिक को घर पर अपना तिरंगा झंडा फहराना है और इस राष्ट्रीय पहल में भाग लेना की अपील की जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को मनापा तिरंगा रैली निकाली गई। न्यू फेमस म्यूजिकल बैंड पार्टी की टीम द्वारा तिरंगा रैली की शुरुआत की गई। इसके बाद सरकारी वर्दी में दमकल कर्मी, इसके बाद सभी स्वास्थ्य निरीक्षक आधिकारिक वर्दी में नजर आए।
उसके बाद सभी विभागों की सभी महिला कर्मचारी (महिला सफाई कर्मचारी) मौजूद रही, प्रत्येक विभाग के विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थों के साथ विभागवार उपस्थित थे। तिरंगा रैली में सभी सफाई कर्मचारीयों की उपस्थिति थी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के हाथों में तिरंगा था तथा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह तिरंगा रैली वापस अपने स्थान पर पहुंची।
0 Comments