Header Ads Widget

चाकू की नोक पर लूटे 16 हजार

चाकू की नोक पर लूटे 16 हजार
अकोला- शहर में क्राइम का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना लूटपाट तथा चोरी जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसे देखकर ऐसा लगता है की लुटेरों व चोरों के हौसले बुलंद हैं। उनके दिलों से  पुलिस का खौफ चला गया है। इस प्रकार की घटनाओं से वह पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना अशोकनगर परिसर में घटी। जिसमें दो युवक एक दुपहिया वाहन से अकोट से अकोला की ओर आ रहे थे।उन्हे अज्ञात लोगों ने जबरन रोककर उनके पास रहने वाली राशि ₹16 हजार रुपए छीन ली। आपको बता दें कि अकोट से अकोला आ रहे एमएच 30 बीके 1444 इस वाहन से जैसे ही अकोला के अशोकनगर परिसर में उन्होंने प्रवेश किया तो उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने रोककर चाकू की नोक पर ₹16 हजार लूट लिए व वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा अकोट फैल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। दुपहिया वाहन में 2 लोग सवार थे। शिकायतकर्ता का नाम महेंद्र अग्रवाल 26 वर्षीय एलआईसी कार्यालय  अकोला व दूसरा उनके साथ दुपहिया में बैठा अभिषेक तिवारी के बयान पर अकोट फैल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394/ 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अकोट फैल पुलिस आरोपियों की सरगर्मी  से तलाश कर रही है। यह जांच अकोट फाइल के थानेदार महेंद्र कदम के मार्गदर्शन में पीएसआई पलसपगार कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

close