Header Ads Widget

भक्तिमय एवं रंगारंग रही अग्रवाल महिला मंडल की भव्य श्रीनाथजी की प्राकट्य महानाटिका

भक्तिमय एवं रंगारंग रही अग्रवाल महिला मंडल की भव्य श्रीनाथजी की प्राकट्य महानाटिका
अकोला-सकल अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेनजी के जयंती उपक्रम मे अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्षा सौ कृष्णा अनिल पाडीया के कुशल एवं अनुभवी अगुवाई मे अनेक महिला विषयक कार्यक्रम संपन्न हुये.इस सप्ताह के कार्यक्रम का समापन स्थानीय गोकूल कोलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन मे रविवार को सम्पन्न हुये महिला मंडल की श्रीनाथजी की प्राकट्य महानाटिका से हुवा.इस भव्य महानाटीका को देखने महिला पुरुषो को भवन मे भीड उमड पडी.इस महानाटीला का भगवान श्रीनाथजी की अदभुत लीलाये साकार की गयी.जिसमे गोवर्धनजी की अद्भुत झाकी विहंगम रही.सभी महिलाओ ने इस महा नाटिका मे जी जान से अभिनय कर इसमे अभिनय के जोहर दिखलाये.सामूहिक नृत्य,गरबा एवं वृंदावन की झाकियो ने परिसर मे जल्लोष एवं भक्ती निर्माण की.इस महानाटिका मे श्रीनाथजी की विहंगम भूमिका मनीषा पाडीया ने अदा की. कृष्ण की भूमिका भावना अग्रवाल ने एवं राधाराणी की भूमिका डॉ दिव्या अग्रवाल ने साकार कर परिसर मे भक्तिमय वातावरण निर्माण किया.इसके अतिरिक्त महानाटिका मे बालकृष्ण कविता गोयनका बनी तो बाल राधा अर्पिता उदय अग्रवाल बनी.नंद बाबा पदमा आनंद अग्रवाल बनी एवं यशोदा माता ज्योति दर्शन गोयनका बनी.गिरिराजजी की भूमिका सुनीता सोनालावाला ने,महाप्रभुजी की भूमिका रितु श्रावगी ने तथा यमुनाजी समता सूरेका बनी.

 कृष्ण परछाई मीरा अग्रवाल ने साकार की तो अक्रूडजी ज्योति अग्रवाल,माधवन शीतल गुप्ता, सदु पांडे कीर्ति तातिया बनी.वृद्ध बाबा शोभा गणेश अग्रवाल बनी,भोला ग्वाला की भूमिका अनीता मुरारका ने साकार की तो नरो वंदना कमल अग्रवाल बनी.बड़े ग्वालो की भूमिका नीता निशांत लोहिया,निशा लोहिया,चंचल रूहटिया,रूपाली कग्लीवाल,सुधा साव ने साकार की तो छोटे ग्वाले हिताक्षी अग्रवाल,वेदिका अग्रवाल, वंशिका बाजोरिया बनी.गोपियो मे चंद्रावली की भूमिका पलक सोनाला वाला ने अन्य गोपिया प्रिया बंसल,प्रतीक्षा अग्रवाल,अनुराधा अग्रवाल,शीतल पोद्दार, पूनम अग्रवाल,शोभा कमल अग्रवाल,रेणुका चौधरी,कविता कैलाश अग्रवाल,प्रीति छावछरिया,सरिता छावछरिया, नंदा तुलशान,प्रिया लोहिया,नेहा अनूप अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल, परिणीता अग्रवाल,सूचिता अग्रवाल, सीमा साव,मानसी मुरारका, मुस्कान गोयनका,नायरा बाजोरिया आदीने साकार कर जल्लोष निर्माण किया.इसमे नृत्य की बाजू कोरियोग्राफर हिरल गनात्रा ने संभाली एवं कॉस्टुम,मेकअप,गहने खामगाव के गोविंद भैया ने उपलब्ध किये.अंकरिंग एवं निर्देशन मंडल अध्यक्ष कृष्णा पाडीया ने एवं आभार मंडल की सचिव सौ संतोष केडीया ने माने.सफलता हेतू मंडल की सभी पदाधिकारीयो ने मेहनत की.

Post a Comment

0 Comments

close