Akola Premier League Cricket Competition Season 3 :अकोला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगीता सीझन तीन की तयारी सुरू,पंजियन 8 अकटुंबर तक
अकोला-विगत दो वर्ष से महानगर के क्रिकेट प्रेमियो के लिये विवाह क्रिकेट प्रतियोगीताओ का आयोजन करनेवाले पूर्व नगरसेवक मूनकीर खान की अगुवाई मे महानगर मे अकोला प्रीमियर लीग अर्थात एपीएल क्रिकेट प्रतियोगीता सीझन तीन का आयोजन किया गया हैं.पहले दो सीज़न में एपीएल मे 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट लिया गया था.अब इस टूर्नामेंट की सफलता, खिलाड़ियों और टीमों की भावनाओं का आदर करते हुए आयोजन समिती ने इसमे क्रिकेट टिमस की संख्या बढ़ाकर दस करने का निर्णय लिया है. जिसमें नववी टीम वाडेगाव ग्रामीण की शेख वाहिद कुरेशी की रहेगी.एवं दसवी टीम महानगर के इलाके की रखी जायेगी.महानगर के क्रिकेट टीमो ने इस का लाभ लेकर एक टीम का संचालक बनने का आवाहन किया गया.एपीएल मे टीम संचालक बनने के लिये टीम चयन लॉटरी पध्दती से किया जायेगा.
आयोजन समिती के निर्णय बंधनकारक होगे,टीम चयन की प्रक्रिया, ऑक्शन प्रक्रिया,टूर्नामेंट का फ़ॉर्मैट,प्रथम पारितोषिक राशि या टूर्नामेंट से सम्बंधित ऐसे किसी भी तरह का बदलाव आवश्यकतानुसार किसी भी समय बिना किसी पूर्व सूचना दिए करने का अधिकार कमिटी के पास रहेगा.इस मे नाम पंजीयन की अंतिम तिथी शनिवार दि 8 अक्तूंबर के साय 5 बजे तक रखी गयी हैं. अधिक जाणकारी हेतू गेलेक्सि जिम,शास्त्री स्टेडियम पर नित्य साय 5 से 7 बजे तक आयोजन समिती के प्रमुख मुनकिर खान मो न 9545504611,अनुराग झुनझुनवाला 9422643969 से संपर्क करने का आवाहन किया गया हैं.
0 Comments