पारस औष्णिक विद्युत केंद्र के मजदुरो के उपोषण स्थल को आक्रमक आंदोलक देवेंद्र सपकाल की भेट
अकोला-पारस औष्णिक विद्युत केंद्र के काम से कम किये ठेकेदारी मजदुरो के उपोषण स्थल को भाजप के प्रदेश कामगार नेता देवेंद्र सपकाल ने भेट देकर उपोषण कर रहे कामगारो की विविध समस्या जानकर विद्यूत केंद्र के मुख्य अभियंता से कामगार समस्या पर चर्चा की.पारस औष्णिक विद्युत केंद्र मे अनेक वर्ष से काँट्रॅक्ट स्तर पर काम कर रहे पचास मजदूरो को कंत्राटदार कंपनी ने काम से निकाल देनेपर यह मजदुर पारस औष्णिक विद्युत केंद परिसर मे विगत आठ दिनो से उपोषण कर रहे है.
इस उपोषण को सपकाल ने भेट देकर मुख्य विद्युत अभियंता एस.सोनपेठकर से चर्चा कर इन कंत्राटी कामगारो की समस्याओ को उजागर किया. प्रस्तुत मजदूर कंत्राटदार असो.एवं अन्य तत्सम संस्थाओ ने सन 2018 मे कामपर लेने का आदेश दिया था.किंतु इस संदर्भ मे प्रस्तुत असो.ने कोई भी सकारात्मक प्रतिसाद मजदूरो को दिया नही और कामपर लिया नही.इस कारण मजदूरो ने कामगार आयुक्त के संज्ञान मे यह बात लायी.
इसपर कामगार आयुक्त अकोला एवं औ.वि.के.पारस के तत्कालीन मुख्य अभियंता खटारे ने तत्काल उक्त मजदूरो को कामपर रुजू करने के निर्देश दिये थे.इस के पश्चात कंत्राटदार इंटरप्राजेस ने इन मजदूरो को कामपर लिया गया.परंतु पिछले दस दिन पूर्व इन मजदूरो को कोई भी पूर्व सूचना तथा लेखी सूचित न करते हुये काम से निकाल देने की बात सपकाल ने मुख्य अभियंता के ध्यान मे लायी.सबब काम से निकाले गये इन ठेकेदारी मजदूरो को तुरंत कामपर लेने की मांग सपकाल ने कर इस संदर्भ मे राज्य के ऊर्जामंत्री व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेट कर जनआदोलन छेडने का इशारा दिया.इस संदर्भ मे जल्ड ही संबंधित इंटरप्रयजेस एवं कंत्राटदार असो.की बैठक बुलाकर समस्या हल करने का आश्वासन सपकाल को मुख्य अभियंता ने दिया. इस समय सपकाल के समेत कामगार प्रतिनिधी एवं मजदूर उपस्थित थे.
0 Comments