Geetanjali Express stopped by passengers at Akola railway station: गीतांजलि एक्सप्रेस को अकोला रेल्वे स्थानक पर यात्रियों द्वारा रोका गया
अकोला- दशहरा पर बुद्ध समाज के युवा से लेकर महिला बुजुर्ग नागपुर दीक्षाभूमि जाते हैं। इस दौरान नागपुर से लौटते समय ट्रेन में उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर उन्होंने गीतांजलि एक्सप्रेस को अकोला में रोका व उसके सामने खड़े हो गए। आपको बता दें कि अकोला के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक एक पर रेल गाड़ी क्रमांक 12860 गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस यात्रियों द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर रोका गया। जिनके द्वारा यह कार्य किया गया है उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए एवं
एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाए इस मांग को लेकर यात्रीयो ने ट्रेन के सामने खड़े होकर नारेबाजी की तथा सूत्रों द्वारा मिली जानकारी अनुसार ट्रेन के खिड़कियों के शीशों को भी क्षतिग्रस्त किया गया इस दौरान जीआरपी आरपीएफ एवं पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा वंचित आघाडी के नेताओं के मौके पर पहुंचने से मामले को शांत किया गया वह यात्रियों को समझाने के बाद गाड़ी 4:00 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

0 Comments